Madhya Pradesh narmadapuram govt hospital dog nibbled injured man body part officials started probe MP:घोर लापरवाही, सरकारी अस्पताल में मरे शख्स का मांस नोंच ले गया कुत्ता, हड़कंप, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
Hindi Newsमध्य प्रदेश न्यूज़Madhya Pradesh narmadapuram govt hospital dog nibbled injured man body part officials started probe

MP:घोर लापरवाही, सरकारी अस्पताल में मरे शख्स का मांस नोंच ले गया कुत्ता, हड़कंप

मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम के एक सरकारी अस्पताल में मानवता को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। यहां अस्पताल प्रशासन की लापरवाही के चलते,एक कुत्ते ने मरीज के शरीर को ही नोंच डाला। यही नहीं, कुत्ता शख्स के शरीर का टुकड़ा नोंचकर फरार भी हो गया।

Utkarsh Gaharwar लाइव हिन्दुस्तान, नर्मदापुरम, पीटीआईSun, 11 May 2025 03:22 PM
share Share
Follow Us on
MP:घोर लापरवाही, सरकारी अस्पताल में मरे शख्स का मांस नोंच ले गया कुत्ता, हड़कंप

मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम के एक सरकारी अस्पताल में मानवता को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। यहां अस्पताल प्रशासन की लापरवाही के चलते,एक कुत्ते ने मरीज के शरीर को ही नोच डाला। यही नहीं, कुत्ता शख्स के शरीर का टुकड़ा नोचकर फरार भी हो गया। घटना की जानकारी लगते ही अधिकारियों ने जांच के आदेश दे दिए हैं। व्यक्ति मृत अवस्था में पहुंचा था औऱ नर्मदापुरम के सरकारी अस्पताल में उसका शव रखा था।

अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना शुक्रवार रात जिला अस्पताल में हुई। अस्पताल के सिविल सर्जन सुधीर विजयवर्गीय ने बताया कि पलानपुर के पास एक दुर्घटना में मारे गए निखिल चौरसिया (21) के शव को पोस्टमार्टम के लिए रखा गया था।

उन्होंने कहा कि इस मामले में जांच की जाएगी, सुरक्षा गार्ड को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा और आश्वासन दिया कि अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कदम उठाए जाएंगे। मृतक के चचेरे भाई,अंकित गोहिल ने कहा कि वह पानी पीने के लिए बाहर गए थे और जब वह लौटे तो उन्होंने एक कुत्ते को शरीर से मांस का टुकड़ा लेकर भागते हुए देखा। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि इस मामले में शिकायत दर्ज कराई गई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।