संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत
Jaunpur News - उत्तर प्रदेश के सरपतहां थाना क्षेत्र के एक गांव में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला की लाश फंदे से लटकती मिली। परिजनों ने ससुराल पक्ष के चार लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है।...

सुइथाकला, हिन्दुस्तान संवाद। सरपतहां थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की रात एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। महिला की लाश घर में फंदे से लटकते हुए पायी गयी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाश को कब्जे में ले लिया। परिजनों ने ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ हत्या करने का आरोप लगाया है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है। थाना क्षेत्र के सरायमोहद्वीनपुर गांव निवासी किशन कुमार की 26 वर्षीय पत्नी विजय लक्ष्मी शुक्रवार को देर रात कमरे में मौजूद थी। अचानक लोगों की नजर पड़ी। देखा तो महिला की लाश फांसी के फंदे से लटक रही थी।
महिला के पिता राम किशुन ने थाने पर तहरीर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। बताया कि एक साल पहले बेटी की शादी किया था। शादी के कुछ दिन बीत जाने के बाद ससुराल वाले लगातार दहेज के लिए बेटी को मारते पीटते थे। मेरी बेटी को ससुराल के लोगों ने मारकर फांसी के फंदे पर लटका दिया। चार लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दिया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी अमित सिंह ने बताया कि महिला के पिता ने नामजद चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। मुकदमा दर्जकर जांच की जा रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।