National Lok Adalat Resolves 13 541 Cases and Collects 71 187 488 in Uttar Pradesh राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारित हुए 13 हजार वाद, Sambhal Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSambhal NewsNational Lok Adalat Resolves 13 541 Cases and Collects 71 187 488 in Uttar Pradesh

राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारित हुए 13 हजार वाद

Sambhal News - जिला न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण उप्र के तत्वाधान में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस अदालत में 13541 वाद निस्तारित किए गए और 71187488.43...

Newswrap हिन्दुस्तान, संभलSun, 11 May 2025 03:01 AM
share Share
Follow Us on
राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारित हुए 13 हजार वाद

जिला न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण उप्र के तत्वाधान में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिसमें आपसी सुलह समझौते के आधार पर 13541 वाद निस्तारित किए गए। जबकि सभी मामलों में 71187488.43 रूपये अर्थदंड के रूप में वसूला गया। राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण / जनपद न्यायाधीश दुर्ग नारायण सिंह ने माँ सरस्वती का पूजन अर्चन एवं दीप प्रज्जवलित करके किया। राष्ट्रीय लोक अदालत में जनपद न्यायालय सम्भल स्थित चंदौसी मुख्यालय व बाह्य न्यायालय सम्भल व गुन्नौर द्वारा कुल 2318 वादों का निस्तारण किया गया। प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय वीके लाल द्वारा 36 वादों का निस्तारण किया गया।

पीठासीन अधिकारी, एमए० सीटी प्रदीप कुमार द्वारा मोटर दुर्घटना प्रतिकर अधिकरण के 45 वादों का निस्तारण करते हुए पीड़ित पक्ष को 54536538 रूपये प्रतिकर के रूप में दिलवाया गया। अपर सत्र न्यायाधीश चंदौसी आरती फौजदार द्वारा 106 वादों का निस्तारण करते हुए 6700 रूपये जुर्माना किया गया। अपर सत्र न्यायाधीश एससी,एसटी एक्ट रागिनी द्वारा 5 वादों का निस्तारण करते हुए 2500 रूपये जुर्माना किया गया। नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत / अपर सत्र न्यायाधीश /विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट अवधेश कुमार सिंह द्वारा 08 वाद का निस्तारण करते हुए 4500 रूपये जुर्माना किया गया। प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण / मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अर्चना सिंह- प्रथम द्वारा 576 वादों का निस्तारण करते हुए 48100 रूपये जुर्माना किया गया। सिविल जज सीडि आदित्य सिंह, द्वारा 866 वाद का निस्तारण करते हुए 317500 रूपये अर्थदण्ड वसूल किया गया। सिविल जज जूडि सम्भल स्थित चंदौसी दिव्या गर्ग द्वारा 41 वादों का निस्तारण किया गया तथा 600 रूपये अर्थदण्ड वसूल किया गया। सिविल जज जूडि जेएम बाह्य न्यायालय सम्भल नावेद अख्तर 199 वादो का निस्तारण करते हुए 20050 रूपये जुर्माना वसूल किया गया। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम बाह्य न्यायालय सम्भल ललित कुमार सिंह द्वारा 108 वादों का निस्तारण कर 1200 रूपये जुर्माना वसूल किया गया। न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय बाह्य न्यायालय सम्भल वंदना सिंह द्वारा 115 वादों का निस्तारण कर 1250 रूपये जुर्माना वसूल किया गया। सिविल जज जूडि न्यायिक मजिस्ट्रेट बाह्य न्यायालय गुन्नौर नाजिम अकबर द्वारा 192 वादों का निस्तारण कर हुए 10060 रूपये जुर्माना वसूल किया गया। जनपद सम्भल के समस्त राजस्व न्यायालय द्वारा 10946 वादों का निस्तारण किया गया। उपभोक्ता फोरम द्वारा 21 वादों का निस्तारण करते हुए 16238490.43 रूपये समझौते की धनराशि प्राप्त करायी गयी। जनपद सम्भल के विभिन्न बैंकों द्वारा कुल 277 मामलों का निस्तारण कर 24496277 रूपये की धनराशि समझौते के उपरान्त प्राप्त की गई। सिविल कोर्ट चंदौसी व बाह्य स्थित न्यायालय सम्भल व गुन्नौर, समस्त राजस्व चकबन्दी न्यायालयों, इलाहाबाद बैंक, बैंक आफ बड़ौदा, पंजाब नेशनल बैंक, प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, यूनियन बैंक आफ इण्डिया, बैंक आफ इण्डिया, केनरा बैंक ने राष्ट्रीय लोक अदालत में प्रतिभाग किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।