बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। राजकुमार हमेशा ही पर्दे पर अलग किरदार निभाने के लिए जाने जाते हैं। अपने करियर में एक्टर ने कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। आज हम आपको राजकुमार 10 फिल्मों के बारे बताने जा रहे, जिन्हें IMDb पर हाई रेटिंग मिली है।
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम राजकुमार राव की फिल्म शाहिद का है। इसके लिए राजकुमार को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला है। इस फिल्म को IMDb पर 8.2 रेटिंग मिली है।
कंगना रनौत और राजकुमार राव स्टारर फिल्म क्वीन एक सुपरहिट मूवी थी। इस फिल्म की कहानी दर्शकों को खूब पसंद आई थी। इस फिल्म को IMDb पर 8.1 रेटिंग मिली है।
राजकुमार राव, सुशांत सिंह राजपूत, अमित सांध की हिट फिल्म काय पो छे! साल 2013 में रिलीज हुई थी। ये तीन दोस्तों की शानदार कहानी पर बनी है। इस फिल्म को IMDb पर 7.8 रेटिंग मिली है।
साल 2015 में आई हंसल मेहता की फिल्म अलीगढ़ में राजकुमार के साथ मनोज बाजपेई लीड रोल में थे। इस फिल्म को IMDb पर 7.8 रेटिंग मिली है।
राजकुमार राव स्टारर फिल्म लूडो में उनके अलावा अभिषेक बच्चन, सान्या मल्होत्रा जैसे कलाकार थे। इस मूवी के अनुराग बसु ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म को IMDb पर 7.6 रेटिंग मिली है।
साल 2017 में रिलीज हुई न्यूटन में राजकुमार राव के साथ पंकज त्रिपाठी, अंजलि पाटिल अहम किरदार में थे। इस फिल्म को IMDb 7.6 पर रेटिंग मिली है।
राजकुमार राव की शानदार फिल्मों में स्त्री का नाम भी शामिल है। स्त्री और स्त्री 2 ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की है। फिल्म में राजकुमार के साथ श्रद्धा कपूर, पंकज त्रिपाठी लीड रोल में थीं। इस फिल्म को IMDb पर 7.5 रेटिंग मिली है।
राजकुमार राव और कृति खरबंदा की फिल्म शादी में जरूर आना को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इस फिल्म को IMDb पर 7.5 रेटिंग मिली है।
साल 2024 में रिलीज हुई राजकुमार राव की फिल्म श्रीकांत में उनकी एक्टिंग ने हर किसी को हैरान किया। ये फिल्म बिजनेसमैन श्रीकांत बोला की लाइफ पर बनी है। इस फिल्म को IMDb पर 7.4 रेटिंग मिली है।
साल 2022 में रिलीज हुई बधाई हो में राजकुमार राव ने अपनी एक्टिंग से हर किसी का दिल जीता। इसमें भूमि पेडनेकर और चुम दरांग लीड रोल में थीं। इस फिल्म को IMDb पर 7.0 रेटिंग मिली है।