सड़क दुर्घटना में घायल हायर सेंटर रेफर
रुड़की,संवाददाता। सिविल लाइंस कोतवाली के सोलानी पुल के निकट रविवार रात एक युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से युवक घायल हो गया। पुलिस

सिविल लाइंस कोतवाली के सोलानी पुल के निकट रविवार रात एक युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से युवक घायल हो गया। पुलिस ने घायल को सिविल अस्तपाल में भर्ती कराया। जहां से हायर सेंटर रेफर कर दिया। सिविल लाइंस कोतवाली एसएसआई विनोद थपलियाल ने बताया कि रविवार की देर रात्रि नगला इमरती रोड़ पर सोलानी पुल के निकट एक युवक के घायल पड़ा होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने गंभीर हालात में हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने घायल का नाम भगवान सिंह निवासी पिथौरागढ़ बताया है। पुलिस जांच में जुटी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।