फराह खान ने अपने एक यूट्यूब वीडियो में रामायण की सीता एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया का घर दिखाया था।बिजनेसमैन हेमंत टोपीवाला से शादी करने वाली दीपिका का घर किसी महल से कम नहीं दिखता।
दीपिका चिखलिया के घर का एंट्रेंस है जहाँ एक राउंड टेबल पर मोमबत्ती, साथ में बैग रखने के लिए कुर्सी है। तस्वीर में फराह खान अपने कुक दिलीप के साथ नजर आ रही हैं।
रामायण में माता सीता का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया के घर का ये लिविंग एरिया है। यहां एक्ट्रेस अपने परिवार के साथ समय बिताती हैं। एक्ट्रेस ने अपने घर की सुंदरता बढाने के लिए साधारण डेकोरेटिव आइटम का इस्तेमाल किया है।
दीपिका चिखलिया ने अपने लिविंग रूम में ऑफ वाइट सोफा सेट का इस्तेमाल किया है। बीच में कांच की टेबल और साथ की दीवार पर बनी अलमारी में एक्ट्रेस की शादी की एक तस्वीर है। प्लांट ही खूबसूरती बढ़ा रहे हैं।
टीवी पर माता सीता का किरदार निभाने वाली दीपिका खुद कृष्ण भक्त हैं। एक्ट्रेस के घर में ये खूबसूरत कृष्ण और भगवान राम की मूर्तियां हैं। ये घर का मंदिर है।
ये दीपिका का सबसे फेवरेट स्पॉट है। यहां कोई फैंसी आइटम नहीं बल्कि साधारण सी बैठकी है। पुराने घर की तरह दीवारों को सजाया गया है। खिड़की से ठंडी हवा और शाम की चाय का आनंद यहीं बैठ कर लिया जाता है।
दीपिका चिखलिया के घर का किचन शायद उनके बेडरूम से बढ़ा है। किचन में सफेद रंग का इस्तेमाल दीवारों और छोटी अलमारी पर किया गया है। एकदम साफ-सुथरा किचन।
दीपिका चिखलिया का ये डाइनिंग टेबल आम घरों जैसा है जिसपर कोई फैंसी आइटम नहीं सिर्फ खाने की प्लेट्स और कुछ बर्तन है। एक्ट्रेस ने अपने हाथों से बना खाना डायरेक्टर फराह खान को खिलाया।