Samantha Ruth Prabhu Weight Loss Transformation Shock Fans People Struggle To Recognize Her सामंथा रुथ प्रभु के शॉकिंग ट्रांसफॉर्मेशन को देखकर फैंस हैरान, पहचानना तक हुआ मुश्किल
Hindi Newsफोटोमनोरंजनसामंथा रुथ प्रभु के शॉकिंग ट्रांसफॉर्मेशन को देखकर फैंस हैरान, पहचानना तक हुआ मुश्किल

सामंथा रुथ प्रभु के शॉकिंग ट्रांसफॉर्मेशन को देखकर फैंस हैरान, पहचानना तक हुआ मुश्किल

सामंथा रुथ प्रभु हाल ही में एक इवेंट में पहुंचीं और इस दौरान उनके लुक को देखकर सब हैरान रह गए। वहीं कुछ तो उन्हें पहचान ही नहीं पाए और बोले कि यह सामंथा नहीं हैं।

Sushmeeta SemwalTue, 27 May 2025 09:43 AM
1/8

सामंथा रुथ प्रभु

सामंथा रुथ प्रभु हाल ही में एक इवेंट में नजर आईं जहां उन्हें देखकर सब हैरान रह गए। इतना ही नहीं एक्ट्रेस की फोटोज और वीडियोज देखकर कुछ तो हैरान हो गए। वहीं कुछ ने तो यह तक कहा कि यह सामंथा नहीं हैं।

2/8

सामंथा का ट्रांसफॉर्मेशन

दरअसल, सामंथा ने ब्राउट स्ट्रैपी आउटफिट पहना था जिसके साइड और चेस्ट की साइड कट्स थे। एक्ट्रेस इसमें काफी स्लिम नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस का फेस तक काफी स्लिम दिख रहा है जिस वजह से फैंस भी हैरन रह गए।

3/8

फैंस पहचान ही नहीं पाए

यहां तक की जब फोटोग्राफर मानव मंगलानी ने सामंथा का वीडियो शेयर किया तो कई ने उस पर कमेंट किया कि यह सामंथा नहीं हैं, लेकिन अब एक्ट्रेस ने खुद अपनी फोटोज शेयर की हैं। एक ने लिखा कि सामंथा, सामंथा जैसी क्यों नहीं लग रही हैं।

4/8

लोगों के रिएक्शन

इन फोटोज पर फैंस ने लिखा कि आपने कितना वजन कम कर लिया है। एक ने लिखा कि सामंथा रियल क्वीन हैं। तो वहीं एक यूजर ने कमेंट किया कि प्लीज थोड़ा वजन बढ़ा लो।

5/8

क्यों कम हो रहा वजन

वैसे सामंथा ने खुद बताया था कि मायोसिटिस के लिए उनकी एंटी इन्फ्लेमेट्री डाइट की वजह से उनका वजन नहीं बढ़ रहा है।

6/8

प्रोफेशनल लाइफ

सामंथा की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वह लास्ट साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म शकुंतलाम और खुशी में नजर आई थीं। वहीं साल 2024 में वह राज और डीके की सीरीज सिटाडेल हनी बनी में दिखी थीं।

7/8

अपकमिंग प्रोजेक्ट

फिलहाल सामंथा ब्रह्माण्ड द ब्ल्डी किंगडम की शूटिंग में बिजी हैं जो नेटफ्लिक्स पर आएगी।

8/8

रिलेशन की अफवाह

बता दें कि कुछ दिनों पहले सामंथा का नाम फिल्ममेकर राज निदिमोरू के साथ जुड़ा था। ऐसा कहा जा रहा था कि दोनों का अफेयर चल रहा है। हालांकि एक्ट्रेस की टीम ने इन खबरों को गलत बताया है।