बॉलीवुड स्टार्स की ब्लॉकबस्टर फिल्मों के बारे में तो शायद सभी लोग जानते हैं, लेकिन अपने ही स्टार की डेब्यू फिल्म के बारे में शायद ही कोई जानता होगा। फिर चाहे वो शाहरुख खान हो, सलमान खान या फिर अक्षय कुमार हो। आज हम आपको 8 सुपरस्टार्स की डेब्यू फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं उनके बारे में...
सलमान खान की पहली फिल्म साल 1988 में आई 'बीवी हो तो ऐसी' थी। इसमें उन्होंने एक सहायक भूमिका निभाई थी। मूवी में लीड रोल में रेखा और फारुख शेख थे। हालांकि, सलमान की मुख्य भूमिका वाली पहली फिल्म 1989 में आई 'मैंने प्यार किया' था, जो एक ब्लॉकबस्टर हिट साबित हुई और उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया।
बॉलीवुड किंग शाहरुख खान की डेब्यू फिल्म साल 1992 में आई 'दीवाना' था। इस मूवी में उनके साथ ऋषि कपूर और दिव्या भारती लीड रोल में थीं। ये फिल्म सुपरहिट रही थी। बता दें कि इससे पहले शाहरुख कई टीवी शोज में काम कर चुके थे।
अक्षय कुमार की पहली फिल्म 'सौगंध' थी, जो 1991 में रिलीज हुई थी। उन्होंने इस फिल्म में एक मुख्य भूमिका निभाई थी।
ऋतिक रोशन की पहली फिल्म 'कहो ना... प्यार है' थी। ये फिल्म 2000 में रिलीज हुई थी। इस मूवी में उनके अपोजिट अमीषा पटेल लीड रोल में थीं। इसे उनके पिता राकेश रोशन ने डायरेक्ट किया था।
रणबीर कपूर की पहली फिल्म 'सांवरिया' थी, जो 2007 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित थी और इसमें उनके अपोजिट सोनम कपूर भी मुख्य भूमिका में थीं।
विकी कौशल की पहली फिल्म 'मसान' थी, जो 2015 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उन्होंने दीपक के किरदार को निभाया था। ये नीरज घायवान द्वारा निर्देशित थी।
कार्तिक आर्यन की पहली फिल्म 'प्यार का पंचनामा' थी, जो 2011 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में कार्तिक ने रजत नामक किरदार निभाया था।
सुशांत सिंह राजपूत की डेब्यू फिल्म 'काई पो छे' थी। ये मूवी साल 2013 में आई थी। इसमें उनके साथ राजकुमार राव और अमित साध अहम किरदार में थे। इससे पहले सुशांत टीवी शो 'पवित्र रिश्ता' में काम कर चुके थे और एक खास पहचान बना ली थी। बता दें कि सुशांत 14 जून, 2020 को सुशांत सिंह राजपूत अपने बांद्रा स्थित फ्लैट में मृत पाए गए थे।