Baba Nagar Residents Struggle with Water Supply Sanitation and Infrastructure Issues बोले बोकारो: पानी के साथ मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराए नगर निगम, Bokaro Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsBokaro NewsBaba Nagar Residents Struggle with Water Supply Sanitation and Infrastructure Issues

बोले बोकारो: पानी के साथ मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराए नगर निगम

बाबा नगर कॉलोनी के निवासियों को पेयजल, सफाई, बिजली और सड़क की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। निगम की अनदेखी के कारण क्षेत्र में गंदगी, मच्छरों की समस्या और जर्जर सड़कों से लोग परेशान हैं। पेयजल की...

Newswrap हिन्दुस्तान, बोकारोMon, 12 May 2025 07:12 PM
share Share
Follow Us on
बोले बोकारो: पानी के साथ मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराए नगर निगम

बाबा नगर कॉलोनी चास नगर निगम के अंतर्गत आता है। निगम की अनदेखी के कारण क्षेत्र की जनता को कई समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। इस क्षेत्र में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा पेयजल की आपूर्ति नहीं होने कारण लोगों को पानी के लिए हर दिन संघर्ष करना पड़ता है। क्षेत्र में नालियों का भी निर्माण नहीं हुआ है। ऐसे में गंदा पानी सड़क किनारे बहता है। नाली का पानी कई बार विवाद का विषय बन जाता है। कई स्थानों पर बिजली का खंभा नहीं लगा है। कई स्थानों पर बिजली का खंभा तो लगा है, लेकिन तार नहीं पहुंच सकता है।

इस क्षेत्र की कई सड़के कच्ची है। कई सड़के जर्जर हो चुकी है। निगम इस क्षेत्र के लोगों की मूलभूत आवश्यकता भरी पूरी करने में असमर्थ है। हिन्दुस्तान बोले बोकारो संवाद कार्यक्रम के दौरान चास नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 27 में रहने वाले लोग कहा कि पेयजल की कमी यहां की सबसे बड़ी समस्या है। यहां के लोगों की प्यास बुझाने के लिए शुद्ध पेयजल की व्यवस्था नहीं की जा सकी है। करीब 5000 हजार की आबादी वाले इस क्षेत्र में लोग आज भी पानी के लिए पानी पानी होते है। कई बार विभाग को पेजयल की व्यवस्था करने के संबंध में कहा गया। लेकिन विभाग द्वारा किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई। अत्यधिक डीप बोरिंग के कारण इस क्षेत्र का जलस्तर काफी नीचे चला गया है। ऊपर से निगम द्वारा पेजयल आपूर्ति की व्यवस्था नहीं किया जाना लोगों के जीवन की चुनौतियों को बढ़ा रहा है। गर्मी के कारण आम दिनों की अपेक्षा परेशानी दोगुनी बढ़ गई है। नगर निगम न तो डीप बोरिंग रोकने के लिए कोई ठोस कार्रवाई कर रहीं है। न हीं जलस्तर ऊपर उठाने के लिए जागरूकता है, और न ही पेयजल आपूर्ति के लिए तत्परता दिखा रही है। कहा कि अभी तक इस क्षेत्र में पानी पाइप लाइन बिछाने का काम तक शुरू नहीं किया गया है। नाली और सफाई की समस्या : लोगों ने कहा कि इस क्षेत्र में कई जगह नाली का निर्माण नहीं हुआ है। नाली के अभाव के कारण आये दिन आपसी विवाद होता रहता है। कई बार विवाद इतना बढ़ जाता है कि हाथा-पाई की नौबत आ जाती है। कुछ क्षेत्र जहां नाली है, वहां साफ-सफाई नहीं होती है। नाली जाम हो चला है। प्रोपर साफ-सफाई के अभाव में नालियों से बदबू आती है। मच्छरों का प्रकोप क्षेत्र में बढ़ गया है। रात को मच्छरों का प्रभाव इतना बढ़ जाता है कि चैन की नींद भी लोगों को नसीब नहीं होती है। नगर निगम के क्रियाकलाप से लगता है कि इस क्षेत्र के लोगों से उनका कोई वास्ता नहीं है। लोग नाली और मच्छर के दुषप्रभाव से बीमार हो रहें हैं। निगम अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह करते हुए इस क्षेत्र में नाली निर्माण के साथ समय-समय पर नालियों की सफाई कराने का काम करे। तो लोगों को चैन की नींद मिल सकेगी। कच्ची और जर्जर सड़कें : कहा कि इस क्षेत्र में कई स्थानों पर आज भी कच्ची सड़क है। लोग पक्की सड़क के आस में है। लेकिन विभाग द्वारा लोगों की उम्मीद पर पानी फेर दिया जाता है। बारिश के मौसम में यहां के लोगों को कच्ची सड़क के कारण काफी कठिनाई होती है। कुछ राह पर तो झाड़ियों ने अपना ठोर ठिकाना बनाना शुरू कर दिया है। इस कारण लोगों को आने जाने के दौरान परेशानी होना स्वभाविक है। बारिश में फिसल कर गिरने का डर बना रहता है। कई बार तो लोग गिरकर चोटिल भी हो जाते है। कहा कि इसके अलावा भी कुछ स्थान ऐसे है जहां सड़क जर्जर हो चुकी है। सड़क को मरम्मत करने के लिए भी नगर निगम अपने दायित्व का निर्वाह करने में काफी उदासीन है। इस कारण यहां की जनता अधिक परेशान है। न तो जर्जर सड़क की मरम्मत की जा रही है,और न ही कच्चे सड़का का पक्कीकरण। स्ट्रीट लाइट खराब, सफाई का भी अभाव : लोगों ने कहा कि इस क्षेत्र में लगी स्ट्रील लाइटे खराब हो चुकी है। कई स्थानों पर तो स्ट्रीट लाइटे लगी ही नहीं है। शाम ढलने के बाद यह लोगों को आवागमन में अंधेरे का सामना करना पड़ता है। खराब लाइटों को मरम्मत कर यहां के लोगों को राहत दिया जाना चाहिए। लेकिन ऐसा हो रहा है। वहीं, क्षेत्र में सफाई के नाम पर खानापूर्ति किया जा रहा है। साफ-सफाई के अभाव में क्षेत्र गंदगी से भरता जा रहा है। क्षेत्र के नालियों आदि में फोगिंग नहीं किए जाने के कारण मच्छर और मक्खियों का आतंक चरम पर है। स्वास्थ्य केंद्र में शुगर आदि जांच के लिए पर्याप्त संसाधन का भी अभाव रहता है। सुझाव 1. क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति नहीं पहुंच पाने के कारण लोगों को पीने के लिए पानी खरीदना पड़ता है। 2. इस क्षेत्र में नाली नहीं है। नाली के अभाव में गंदा पानी सड़क किनारे जैसे तैसे बहता है। 3. बाबा नगर में बिजली का कार्य अधूरा है। कई स्थानों पर पोल तक नहीं लगी है। कई ऐसे स्थान है, जहां पोल में तार नहीं है। 4. प्राथमिक उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र में भी सुविधाओं की कमी है। केंद्र में पानी से लेकर टेस्टिंग किट आदि नहीं होने से कई बार लोगों को बिना उपचार के लौटना पड़ता है। 5. क्षेत्र में कई ऐसे रास्ते हैं, जो कच्ची है। बारिश के मौसम में इन राहों से गुजरने में लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। शिकायतें 1. विभाग को चाहिए कि इस क्षेत्र में नल जल योजना का विस्तारीकरण करें। हर निवासी को पानी पहुंचाने की जिम्मेदारी निगम की है। 2. डीप बोरिंग पर रोक लगा कर यहां के जलस्तर को ऊपर उठाने की योजना पर काम करना चाहिए। 3. जिन स्थानों पर बिजली का खंभा नहीं लगा है। उन सभी स्थानों पर बिजली का खंभा तार आदि लगाकर स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की जानी चाहिए। 4. स्वास्थ्य केंद्र में पानी उपलब्ध कराया जाए। चिकित्सा से संबंधित सामग्री की कमी को दूर कर आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने का काम किया जाए। 5. क्षेत्र की कच्ची सड़कों को पक्की बनाने के लिए काम किया जाना चाहिए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।