Hindi NewsBihar NewsGopalganj NewsThave Police Arrests Fugitive Accused in Alcohol Case After Seven Years
सात साल से फरार आरोपी गिरफ्तार
थावे पुलिस ने रविवार को शराब कांड में नामजद फरार आरोपी राजू साह उर्फ करीमन को गिरफ्तार किया। वह पिछले सात वर्षों से फरार था। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की और उसे न्यायिक हिरासत में भेज...
Newswrap हिन्दुस्तान, गोपालगंजMon, 12 May 2025 11:12 PM

थावे। थावे पुलिस ने रविवार की देर शाम छापेमारी कर शराब कांड में नामजद एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष हरेराम कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित थाने के बेदुटोला गांव निवासी राजू साह उर्फ करीमन है। वह पिछले सात वर्षों से फरार चल रहा था। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया। उसे सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।