आज हम आपको बॉलीवुड की उन कॉमेडी फिल्मों के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने ना सिर्फ दर्शकों का दिल जीता बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी खूब कमाई की।
श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म स्त्री 2 हॉरर और कॉमेडी फिल्म थी। इस फिल्म ने भारत में 597.99 करोड़ और वर्ल्डवाइड 857.15 करोड़ कमाए थे।
अक्षय कुमार की फिल्म हाउसफुल 4 ने भारत में टोटल 210 करोड़ और वर्ल्डवाइड 296 करोड़ कमाए थे।
अजय देवगन, अरशद वापसी, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, कुणाल खेमू, तब्बू और परिणीति चोपड़ा की फिल्म गोलमाल अगेन ने भारत में 205.69 करोड़ और वर्ल्डवाइड 308.62 करोड़ कमाए थे।
अक्षय कुमार, करीना कपूर खान, दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी की फिल्म गुड न्यूज ने 205.09 करोड़ की कमाई की थी और वर्ल्डवाइड 316 करोड़ कमाए थे।
भूल भुलैया 2 में कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी लीड रोल में थे। इस फिल्म ने भारत में 184.32 करोड़ और वर्ल्डवाइड 265.5 करोड़ कमाए थे।
राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री ने भारत में 129.83 करोड़ और वर्ल्डवाइड 182.00 करोड़ कमाए थे।
सलमान खान और असिन की फिल्म रैड्डी ने भारत में 120.90 करोड़ और वर्ल्डवाइड 182.10 करोड़ कमाए थे।
हाउसफुल 2 ने भारत में 112.00 करोड़ और वर्ल्डवाइड 188.40 करोड़ की कमाई की थी।
आयुष्मान खुराना की फिल्म ड्रीम गर्ल ने भारत में 141.30 करोड़ और वर्ल्डवाइड 195.00 करोड़ कमाए थे।
कार्तिक आर्यन की फिल्म सोनू के टीटू की स्वीटी ने भारत में 108.95 करोड़ और वर्ल्डवाइड 156.46 करोड़ कमाए थे।
अजय देवगन की फिल्म गोलमाल 3 ने भारत में 106.64 करोड़ और वर्ल्डवाइड 162.30 करोड़ कमाए थे।