Vivek Oberoi Top 10 Highest Earning Movies Not Saathiya Shootout at Lokhandwala Grand Masti But Hrithik Roshan Krrish 3 ये हैं विवेक ओबेरॉय की 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में, साथिया नहीं ये मूवी है नंबर 1 पर
Hindi Newsफोटोमनोरंजनये हैं विवेक ओबेरॉय की 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में, साथिया नहीं ये मूवी है नंबर 1 पर

ये हैं विवेक ओबेरॉय की 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में, साथिया नहीं ये मूवी है नंबर 1 पर

आज हम आपको विवेक की 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों के बारे में बताने जा रहे है, जो बॉक्स ऑफिस पर हिट रहीं।

Priti KushwahaThu, 1 May 2025 03:26 PM
1/11

विवेक ओबरॉय

बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। विवेक ने अपने करियर में कई शानदार फिल्में दी हैं। आज हम आपको विवेक की 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों के बारे में बताने जा रहे है, जो बॉक्स ऑफिस पर हिट रहीं।

2/11

कृष 3

साल 2013 में रिलीज हुई फिल्म कृष 3 में विवेक ओबेरॉय के अलावा ऋतिक रोशन, कंगना रनौत, प्रियंका चोपड़ा लीड रोल में थे। मूवी में विवेक ने निगेटिव रोल प्ले किया था। इस मूवी ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 244.05 करोड़ रुपये और वर्ल्ड वाइड 374 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। की कमाई की है।

3/11

ग्रैंड मस्ती

विवेक ओबेरॉय, रितेश देशमुख और आफताब शिवदासानी की फिल्म ग्रैंड मस्ती ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 102.21 करोड़ रुपये और वर्ल्ड वाइड 145 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

4/11

शूटआउट एट लोखंडवाला

विवेक की फिल्म शूटआउट एट लोखंडवाला साल 2007 में रिलीज हुई थी। इस मूवी ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 29.5 करोड़ रुपये और वर्ल्ड वाइड 44.76 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

5/11

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

विवेक ओबरॉय ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मूवी में पीएम का दमदार किरदार निभाया था। इसमें उनके अलावा परेश रावल अहम भूमिका में थे। इस मूवी ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 28.51 करोड़ रुपये और वर्ल्ड वाइड 35.2 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

6/11

मस्ती

साल 2004 में रिलीज हुई मस्ती में विवेक, आफताब शिवदासानी और रितेश की फुल मस्ती देखने को मिली थी। इस मूवी ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 20.26 करोड़ रुपये और वर्ल्ड वाइड 34.14 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

7/11

कडुवा

विवेक की कडुवा मूवी साल 2022 में रिलीज होगी। इस मूवी ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 20 करोड़ रुपये और वर्ल्ड वाइड 44.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

8/11

साथिया

रानी मुखर्जी और विवेक की साथिया एक हिट मूवी थी। इस मूवी ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 15.11 करोड़ रुपये और वर्ल्ड वाइड 28.09 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

9/11

ग्रेट ग्रैंड मस्ती

ग्रेट ग्रैंड मस्ती साल 2016 में रिलीज हुई थी। इस मूवी ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 13.72 करोड़ रुपये और वर्ल्ड वाइड 20.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

10/11

प्यारे मोहन

विवेक की प्यारे मोहन में उनके अलावा फरदीन खान, अमृता सिंह और ईशा देओल लीड रोल में थीं। इस फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 11.65 करोड़ रुपये और वर्ल्ड वाइड 18.1 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

11/11

रोड

इस मूवी में विवेक के अलावा मनोज बाजपेई और अंतरा माली लीड रोल में थे। इस फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 7.39 करोड़ रुपये और वर्ल्ड वाइड 12.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।