मारुति सुजुकी ने अपने ग्राहकों को झटका दिया है। मारुति सुजुकी ने रेगुलेटरी फाइलिंग में प्राइस हाइक की घोषणा की है। 1 अप्रैल से कंपनी के सभी मॉडलों की कीमत में 4% का इजाफा हो सकता है।
टाटा मोटर्स अपने इलेक्ट्रिक, कॉमर्शियल वाहन समेत पैसेंजर व्हीकल की कीमतों में भी बढ़ोतरी करने जा रही है। कंपनी साल 2025 में दूसरी बार अपने पैसेंजर व्हीकल की कीमतों में बढ़ोतरी करने जा रही है।
अगर आप हुंडई (Hyundai) की कोई कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो जल्दी से बुक कर लीजिए। जी हां, क्योंकि अप्रैल 2025 से हुंडई (Hyundai) अपनी गाड़ियों के दाम 3% तक बढ़ाने जा रही है। कंपनी इस मूल्य वृद्धि की वजह इनपुट कॉस्ट, कच्चे माल की बढ़ती कीमत और बढ़ती ऑपरेशनल कॉस्ट बता रही है।
किआ इंडिया (Kia India) ने अपने पूरे प्रोडक्ट लाइनअप की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। बढ़ी हुई कीमतें 1 अप्रैल 2025 से लागू होंगी। कंपनी ने यह निर्णय कमोडिटी की बढ़ती कीमतों और सप्लाई चैन के लागत में वृद्धि के कारण लिया है। भारतीय मार्केट में किआ की सोनेट, सेल्टोस और लेटेस्ट लॉन्च हुई साइरोस जबरदस्त पॉपुलर है।
अगर आप रेनो की कार खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आपको जल्द फैसला लेना चाहिए, क्योंकि 1 अप्रैल 2025 से इन कारों की कीमतों में बढ़ोतरी होने वाली है। रेनो इंडिया अपनी 7-सीटर ट्राइबर समेत सभी कारें महंगी करने वाली है।
अगर आप होंडा अमेज (Honda Amaze), सिटी (City), सिटी e:HEV (City e:HEV) या एलिवेट (Elevate) खरीदने की सोच रहे हैं, तो जल्द फैसला लेना फायदेमंद होगा। होंडा कार्स इंडिया (Honda Cars India) ने घोषणा की है कि अप्रैल 2025 से उनकी सभी कारों की कीमतों में बढ़ोतरी होगी।
BMW इंडिया ने गुरुवार को कहा कि वह अगले महीने से BMW और मिनी कार रेंज में 3 प्रतिशत तक की कीमत बढ़ोतरी करेगी। कार निर्माता द्वारा इस साल यह दूसरी बार कीमत में बढ़ोतरी है। ग्रुप ने एक बयान में कहा कि नई कीमतें 1 अप्रैल 2025 से प्रभावी होंगी।