Latest Fancy and trendy 8 palazzo designs Images or bottom wear Stitching Ideas आजकल ट्रेंड में हैं प्लाजो के ये 8 डिजाइन, फोटोज देखकर लें आइडियाज
Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइलआजकल ट्रेंड में हैं प्लाजो के ये 8 डिजाइन, फोटोज देखकर लें आइडियाज

आजकल ट्रेंड में हैं प्लाजो के ये 8 डिजाइन, फोटोज देखकर लें आइडियाज

कुर्ती के साथ पेयर करने के लिए प्लाजो पैंट्स बनवा रही हैं, तो उन्हें सिंपल रखने के बजाए फैंसी और स्टाइलिश डिजाइन में स्टिच करा सकती हैं। यहां देखिए प्लाजो को लिए एकदम लेटेस्ट और ट्रेंडी डिजाइन।

Avantika JainSun, 11 May 2025 01:44 PM
1/9

ट्रेंडी पैंट प्लाजो डिजाइन

अगर आप सूट अपनी पसंद के मुताबिक स्टिच करवाती हैं तो आपको कुछ लेटेस्ट ट्रेंड के बारे में जानकारी जरूर होती चाहिए। सूट में अक्सर महिलाएं कुर्ते को तो शानदार डिजाइन का बनवा लेती हैं, लेकिन प्लाजो को सिंपल सिलवाती हैं। जबकि सूट के लुक को एन्हांस करने के लिए बॉटम वियर का स्टाइलिश होना भी जरूरी है। ऐसे में आप कुछ ट्रेंडी डिजाइन्स को देखकर प्लाजों के लिए डिजाइन आइडिया ले सकती हैं। यहां हम लेकर आए हैं 8 पैंट प्लाजो डिजाइन। All Photo Credit: beauty_fashionistt

2/9

डिफरेंट फ्रिल डिजाइन

प्लाजो में इस तरह से फ्रिल डिजाइन को बनवाएं। अगर आपकी पैर बहुत ज्यादा पतले हैं तो इस तरह के डिजाइन को अवॉइड कर सकती हैं, क्योंकि इस पैटर्न में वह और भी ज्यादा पतले दिखेंगे।

3/9

कट आउट डिजाइन

सलवार को डिफरेंट लुक देने के लिए उसके पोंचे पर इस तरह के डिजाइन को बनवाएं। ये दिखने में काफी अच्छा लगता है और कुर्ती के लुक को इंहेंस कर सकता है।

4/9

तिकोनी लेस डिजाइन

इस तरह का डिजाइन काफी ट्रेंड में है। इस डिजाइन को प्लाजो के कपड़े से ही बनवाया जा सकता है। आप चाहें तो कपड़े की जगह एक सुंदर तिकोनी लेस लगवाएं।

5/9

शरारा डिजाइन प्लाजो

कुछ डिफरेंट पहनने का मन हो तो आर इस तरह के प्लाजो को पहन सकती हैं। प्लाजो का ये शरारा डिजाइन काफी अट्रैक्टिव दिखता है।

6/9

स्ट्रेट फिट प्लाजो डिजाइन

स्ट्रेट फिट प्लाजो पहनना पसंद है तो इस तरह के डिजाइन को बनवाएं। प्लेन कुर्ती के साथ इस तरह का डिजाइन काफी सुंदर दिखता है।

7/9

फ्रंट ओपन प्लाजो

हैवी सूट के साथ इस तरह के डिजाइन को बनवाएं। ये काफी सुंदर दिखता है। फ्रंट ओपन करवाकर आप इसकी हाफ राउंट कट में कटिंग करवाएं।

8/9

टैसल डिजाइन

टैसल डिजाइन काफी ट्रेंडी है, इस कुर्ती के साथ लोग अपने प्लाजो में भी लगवाना पसंद करते हैं। मोहरी पर लगी धागे वाली टैसल काफी अच्छी दिखती हैं।

9/9

कॉटन लेस लगवाएं

पलाजो की मोहरी पर कॉटन की लेस ज्यादातर लगवाते हैं। लेकिन डिफरेंट लुक के लिए लेस को मोहरी से थोड़ा ऊपर लगवाएं।