Passenger Injured After Falling from Train in Mau - Serious Condition पनियर हाल्ट पर यात्री ट्रेन से गिरा, हालत गंभीर, Mau Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMau NewsPassenger Injured After Falling from Train in Mau - Serious Condition

पनियर हाल्ट पर यात्री ट्रेन से गिरा, हालत गंभीर

Mau News - मऊ में पनियरा हाल्ट पर एक यात्री ट्रेन से गिरकर एक व्यक्ति घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही एंबुलेंस और पुलिस मौके पर पहुंची। गंभीर अवस्था में घायल व्यक्ति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया,...

Newswrap हिन्दुस्तान, मऊSun, 11 May 2025 01:54 PM
share Share
Follow Us on
पनियर हाल्ट पर यात्री ट्रेन से गिरा, हालत गंभीर

मऊ, संवाददाता। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के पनियरा हाल्ट पर एक यात्री ट्रेन से गिरकर घायल हो गया। वहां पर मौजूद लोगों ने घटना की सूचना एंबुलेंस को दी। गंभीर अवस्था में घायल व्यक्ति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना सूचना के मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। घायल व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है। घटनास्थल पर मौजूद आशुतोष यादव ने बताया कि वह बिजली घर पर थे। उन्हें पनियरा हाल्ट पर हुए हादसे की सूचना मिली। एंबुलेंस को सूचित किया गया, जो आधे घंटे बाद मौके पर पहुंची। पुलिस भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गई।

घायल व्यक्ति को एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों के अनुसार घायल की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।