पूर्णिमा की चांदनी में ध्यान लगाने पर मिलेंगे फायदे, जानिए मेडिटेशन की चुनौतियों से कैसे निपटें
पूर्णिमा के ध्यान को मूनलाइट मेडिटेशन या चंद्र ध्यान के रूप में भी जाना जाता है। इस दिन चांद की चांदनी में ध्यान लगाने पर कई फायदे मिल सकते हैं। यहां जानिए पूर्णिमा पर ध्यान लगाने के फायदे और मेडिटेशन की चुनौतियों से कैसे निपटें।

पूर्णिमा की रात चांद पूरा होता है और उसकी तेज रोशनी मेंटल हेल्थ के साथ-साथ पूरे शरीर के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। इस रात को ध्यान करना एक प्राचीन और प्रभावी ध्यान तकनीक है, जिसे पूर्णिमा ध्यान यानि फुल मून मेडिटेशन कहा जाता है। इस ध्यान में चंद्रमा की एनर्जी का इस्तेमाल करके मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को फायदा पहुंचाया जा सकता है। ये ध्यान इन्ट्यूशन मजबूत करने में भी मदद करता है। आज यानी 11 मई को बुद्ध पूर्णिमा का त्योहार मनाया जा रहा है। जानिए पूर्णिमा की रात ध्यान लगाने के फायदे और मेडिटेशन की चुनौतियों से कैसे निपटें।
पूर्णिमा की रात ध्यान लगाने के फायदे
- शांत मन को बढ़ावा
- पाचन में सुधार
- अंतर्ज्ञान को बढ़ाता है
- ब्लड प्रेशर होता है कम
- व्यक्तिगत विकास में मदद
- आत्मविश्वास बढ़ता है
- डिप्रेशन के लक्षण कम होते हैं
- एकाग्रता में सुधार
- नकारात्मक एनर्जी होती है खत्म
- यूनिवर्स के साथ संबंध को मजबूत होता है
- क्रिएटिविटी बढ़ती है
मेडिटेशन की चुनौतियों से कैसे निपटें
1) शारीरिक असुविधा
मेडिटेशन के दौरान दर्द और अकड़न होती है, खासकर अगर आपको लंबे समय तक बैठने की आदत नहीं है। इस दिक्कत से बचने के लिए कुशन का इस्तेमाल करें, कुर्सी पर बैठें या फिर आरामदायक हो तो लेट जाएं। शुरू करने से पहले थोड़ी स्ट्रेचिंग भी आपके शरीर को शांत करने में मदद कर सकती है।
2) बेचैनी महसूस करना
पूर्णिमा की एनर्जी मन को उत्तेजित कर सकती है, जिससे स्थिर बैठना या ध्यान केंद्रित करना मुश्किल हो जाता है। यह पूरी तरह से कॉमन है। अगर आपके साथ ऐसा हो तो उन पर ध्यान दें। फिर धीरे-धीरे अपना ध्यान अपनी सांसों या ध्यान के किसी शांत बिंदु पर वापस लाएं। समय के साथ यह आसान हो जाता है।
3) पुरानी यादें उभरना
मेडिटेशन के समय पुरानी यादें उभर आती हैं। ऐसे में उन्हें उभरने दें। वर्तमान में रहें और किसी भी चीज को दूर न धकेलें। अगर यह बहुत भारी लगता है, तो कुछ देर रुकें। बहुत मुश्किल हो तो एक्सपर्ट की मदद लें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।