खाली पेट खाए जा सकते हैं ये 5 फल, खाकर मिलेंगे कई गजब के फायदे 5 Fruits You Can Eat on an Empty Stomach, फिटनेस टिप्स - Hindustan

खाली पेट खाए जा सकते हैं ये 5 फल, खाकर मिलेंगे कई गजब के फायदे

फलों में खूब पोषक तत्व पाए जाते है जो शरीर को कई रोगों से बचाने का काम करते हैं। फल को सही तरह और समय पर खाना बहुत जरूरी है। यहां हम कुछ ऐसे फलों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें खाली पेट खाया जा सकता है, और खाली पेट इन्हें खाना फायदेमंद भी माना जाता है।

Avantika Jain लाइव हिन्दुस्तानSun, 11 May 2025 12:39 PM
share Share
Follow Us on
खाली पेट खाए  जा सकते हैं ये 5 फल, खाकर मिलेंगे कई गजब के फायदे

फलों में कई तरह के पोषक तत्व होते हैं। ये शरीर को कई तरह के विटामिन्स देते हैं, जिनके कई हेल्थ बेनिफिट्स होते हैं। इसलिए रोजाना एक फल को डायट में जरूर शामिल करना चाहिए। अगर आप डायट में फल शामिल कर रहे हैं तो इन्हें सही तरह खाने के साथ सही समय पर खाना भी बहुत जरूरी होता है। जहां कुछ फलों को सुबह खाना अवॉइड करना चाहिए, तो वहीं कुछ फ्रूट्स सुबह खाली पेट खाने पर शरीर को ज्यादा फायदा पहुंचा सकता हैं। यहां जानिए 5 ऐसे फल जो खाली पेट खाना सेहत के लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं।

1) केले

केले पोटेशियम से भरपूर होते हैं जो ब्लडप्रेशर को नियंत्रित करने में मदद कर सकते हैं। इसे खाने के बाद आप एनर्जेटिक महसूस कर सकते हैं। इस फल को आप सुबह के नाश्ते में खा सकते हैं। फाइबर और नैचुरल शुगर होने की वजह से ये ब्लड शुगर के लेवल को बनाए रखने में मदद करता है।

2) सेब

सेब बहुत ज्यादा फायदेमंद होते हैं। इसमें घुलनशील फाइबर की भरपूर मात्रा में होती है, जो पाचन में मदद करती है। ये कोलेस्ट्रॉल के लेवल को नियंत्रित करने में मदद करती है। सुबह के समय एनर्जेटिक महसूस करने के लिए ये एक हेल्दी ऑप्शन है।

3) तरबूज

तरबूज एक हाइड्रेटिंग फल है और इसमें कैलोरी कम होती है। एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर ये फल सूजन को कम करने में मदद करता है। पानी की मात्रा ज्यादा होने की वजह से ये हाइड्रेशन में भी मदद करता है।

4) पपीता

पपीता में पपेन जैसे एंजाइम भरपूर मात्रा में होते हैं, जो पाचन में सहायता करते हैं। इनमें विटामिन ए और सी के साथ-साथ फोलेट का भी अच्छा स्रोत होता है।

5) बेरीज

बेरीज में एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन और फाइबर होते हैं। ब्लूबेरीज खास तौर पर, अपने फायदेमंद होती हैं और हार्ट हेस्थ के लिए फायदेमंद होती हैं।

ये भी पढ़ें:शरीर में गर्मी बढ़ा सकते हैं फल, क्या आपको पता है इनके नाम?
ये भी पढ़ें:सेहत पर भारी पड़ेगा एक साथ इन फलों को खाना, अवॉइड करने में है भलाई

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है और पेशेवर चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। किसी चिकित्सीय स्थिति के बारे में किसी भी सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर की सलाह लें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।