शरीर में गर्मी बढ़ा सकते हैं फल, क्या आपको पता है इनके नाम?
फल सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं, हालांकि, कुछ फल शरीर में गर्मी बढ़ा सकते हैं जिसकी वजह से दिक्कत हो सकती हैं। इस आर्टिकल में हम ऐसे ही फलों के नाम बता रहे हैं, जानिए।

फलों को खाना हेल्थ के लिए अच्छा माना जाता है। मौसम के मुताबिक मार्केट में कई तरह के फल आते हैं कुछ लोकल और कुछ इम्पोर्टेड। हर फल का अपना फायदा होता है जो हमारी ओवरऑल हेल्थ को बढ़ावा देने का काम करते हैं। लेकिन गर्म में मौसम में कौन से फल खाएं या नहीं इसका भी ख्याल रखना चाहिए। दरअसल, कुछ फल ऐसे होते हैं जो शरीर में गर्मी पैदा करने का काम करते हैं। इसलिए गर्मी में ऐसे फलों को चुनना चाहिए जो शरीर को ठंडा रख सकें।
1) आम
आम को गर्म फलों में काउंट किया जाता है। इस फल को अक्सर ज्यादा मात्रा में खाने पर शरीर में गर्मी बढ़ सकती है। ऐसा आन के थर्मोजेनिक गुणों के कारण होता है, जिससे शरीर में मेटाबॉलिज्म और गर्मी का बढ़ सकती है। हालांकि रिपोर्ट्स कहती हैं कि आम को पानी में भिगोने से इसके गर्म होने के प्रभाव को कम किया जा सकता है।
2) पपीता
पपीते को गर्म फल माना जाता है और यह कुछ व्यक्तियों में शरीर की गर्मी बढ़ा सकता है। हालांकि, सीमित मात्रा में खाने पर किसी को कोई नुकसान नहीं होता।
3) टमाटर
आयुर्वेद के मुताबिक टमाटर को गर्म माना जाता है। पित्त दोष वाले व्यक्तियों या पित्त असंतुलन का अनुभव करने वाले लोगों के लिए ये गर्मी में खाना सही नहीं है। गर्मियों के दौरान ज्यादा टमाटर खाने से पित्त दोष बढ़ा सकता है, जिससे एसिडिटी, सीने में जलन की दिक्कत हो सकती है।
4) पैशन फ्रूट
पैशन फ्रूट को गर्म फल माना जाता है। हालांकि यह फल शरीर की गर्मी को सीधे बढ़ाने का काम नहीं करता है। दरअसल, इस फल में पोषण वैल्यू ज्यादा होती है जिसकी वजह से ये फ्रूट गर्मी या एनर्जी बढ़ाने में मदद कर सकता है।
डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है और पेशेवर चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। किसी चिकित्सीय स्थिति के बारे में किसी भी सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर की सलाह लें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।