गर्मी में डायबिटीज रोगियों को भूलकर भी नहीं खाने चाहिए ये 5 फल, फायदे की जगह होगा नुकसान health alert know about 5 summer fruits bad for diabetic patients should avoid eating these summer fruits, हेल्थ टिप्स - Hindustan
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़हेल्थhealth alert know about 5 summer fruits bad for diabetic patients should avoid eating these summer fruits

गर्मी में डायबिटीज रोगियों को भूलकर भी नहीं खाने चाहिए ये 5 फल, फायदे की जगह होगा नुकसान

Summer Fruits to Avoid Diabetes Patients: गर्मियों में कई ऐसे फल आते हैं, जिनमें प्राकृतिक शर्करा (फ्रक्टोज) की मात्रा अधिक होती है। ऐसे फल ब्लड शुगर लेवल को तेजी से बढ़ा सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसे फलों के बारे में, जिनका सेवन करने से डायबिटीज रोगियों को परहेज करना चाहिए।

Manju Mamgain लाइव हिन्दुस्तानWed, 7 May 2025 02:56 PM
share Share
Follow Us on
गर्मी में डायबिटीज रोगियों को भूलकर भी नहीं खाने चाहिए ये 5 फल, फायदे की जगह होगा नुकसान

गर्मियां शुरू होते ही डॉक्टर व्यक्ति को अपनी सेहत का खास ख्याल रखने की सलाह देते हैं। यही वो मौसम होता है जब व्यक्ति को पाचन से जुड़ी समस्याएं ज्यादा परेशान करती हैं। अगर आप डायबिटीज रोगी हैं तो आपको अपना ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रखने के लिए अपनी सेहत और खान-पान का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है। दरअसल, गर्मियों में कई ऐसे फल आते हैं, जो खाने में तो बेहद स्वाद होते हैं लेकिन उनमें प्राकृतिक शर्करा (फ्रक्टोज) की मात्रा अधिक होती है या ग्लाइसेमिक इंडेक्स (GI) हाई रहता है। ऐसे फलों का सेवन शुगर पेशेंट का ब्लड शुगर लेवल तेजी से बढ़ा सकते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं ऐसे फलों के बारे में, जिनका सेवन करने से डायबिटीज रोगियों को परहेज करना चाहिए।

डायबिटीज रोगियों को किस फल को खाने से परहेज करना चाहिए

आम

आम में ना सिर्फ प्राकृतिक शर्करा की मात्रा अधिक होती है बल्कि इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी (GI) 51-56 के बीच होता है। एक पके हुए छोटे आम में भी 20-25 ग्राम कार्बोहाइड्रेट हो सकता है। अगर आप मैंगो लवर हैं तो इसका सेवन बहुत ही सीमित मात्रा (50-80 ग्राम) में नट्स या दही के साथ मिलाकर करें। ताकि शुगर स्पाइक कम हो।

अंगूर

अंगूर में नेचुरल शुगर की मात्रा अधिक होती है, जो ब्लड शुगर को तेजी से बढ़ा सकता है। 100 ग्राम अंगूर में लगभग 16 ग्राम शर्करा मौजूद होती है।

अंजीर

अंजीर में चीनी की मात्रा बहुत अधिक होती है। एक मध्यम आकार के अंजीर में लगभग 8 ग्राम शर्करा हो सकती है, जो डायबिटीज रोगियों के लिए हानिकारक है।

लीची

लीची में उच्च ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है और यह शुगर लेवल को जल्दी बढ़ा सकती है। 100 ग्राम लीची में लगभग 15 ग्राम शर्करा होती है।

केला

पके हुए केले में ग्लाइसेमिक इंडेक्स अधिक होता है, जिसका मतलब यह है कि केला ब्लड शुगर को तेजी से बढ़ा सकता है। पके हुए केले में कच्चे केले की तुलना में अधिक चीनी होती है। बता दें, एक मीडियम साइज के केले में लगभग 20-25 ग्राम कार्बोहाइड्रेट मौजूद होता है।

डायबिटीज रोगी किन फलों का सेवन करें

डायबिटीज रोगियों को कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले फल जैसे जामुन, अमरूद, पपीता, और नाशपाती का सेवन करना चाहिए। यह फल फाइबर से भरपूर होने के साथ शुगर को धीरे-धीरे रिलीज करते हैं। इसके अलावा नट्स, बीज, या दही के साथ फल खाने से शुगर का अवशोषण धीमा होता है। फल खाने के 2 घंटे बाद ब्लड शुगर चेक करें ताकि यह आप यह समझ सकें कि आपका शरीर फल के प्रति कैसे प्रतिक्रिया देता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।