क्या प्रेगनेंसी के दौरान नाभि में तेल लगाना ठीक है? जानें
प्रेगनेंसी के दौर से गुजर रही महिला अक्सर कुछ चीजों को लेकर कंफ्यूज रहती हैं। गर्भावस्था के दौरान तेल मसाज करने की सलाह दी जाती है लेकिन नाभि में तेल लगाएं या नहीं इसे लेकर परेशान रहती हैं। यहां जानिए क्या प्रेगनेंसी के दौरान नाभि में तेल लगाना ठीक है या नहीं।

मां बनना बेहद सुखद अहसास है और हर महिला इस दौर से गुजरना चाहती हैं। इस समय पर महिला के शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं। कुछ बदलाव ऐसे होते हैं जो प्रेगनेंसी को मुश्किल बना देती हैं। प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं की नसों पर दबाव बढ़ता है, जिसकी वजह से पैर और कमर में दर्द का अहसास हो सकता है। ऐसे में पहली तिमाही के बाद तेल से मसाज करवाना सुरक्षित और फायदेमंद माना जाता है। लेकिन क्या प्रेगनेंसी के दौरान नाभि में तेल लगाना ठीक है? आइए, जानें-
क्या प्रेगनेंसी के दौरान नाभि में तेल लगाना ठीक है?
रिपोर्ट्स की मानें तो प्रेगनेंसी के दौरान नाभि और उसके आस-पास तेल लगाना सुरक्षित माना जाता है। प्रेगनेंसी के दौरान नाभि में तेल लगाना एक पारंपरिक प्रथा है। माना जाता है कि ऐसा करना प्रजनन स्वास्थ्य के साथ स्ट्रेस मार्क को कम कर सकता है। ऐसा करके स्किन को नमी मिलती है। हालांकि, इसके लिए सही तेल चुनने के साथ इसे सही तरीके से लगाना जरूरी है। इसके अलावा ऐसा शुरू करने से पहले हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
प्रेगनेंसी के दौरान नाभि में कौन सा तेल लगाएं?
प्रेगनेंसी के दौरान नाभि पर तेल लगाने से कई तरह के फायदे मिल सकते हैं। ऐसा करने के लिए आप बादाम का तेल, नारियल का तेल या फिर अरंडी के तेल को चुन सकती हैं। बादाम का तेल नमी और सुखदायक गुणों के लिए जाना जाता है, जबकि नारियल का तेल आसानी से अवशोषित हो जाता है। इसके अलावा इस तेल में इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण होते हैं। अरंडी का तेल पारंपरिक रूप से पाचन संबंधी समस्याओं के लिए इस्तेमाल किया जाता है। ये सूजन, कब्ज और ऐंठन को कम करने में मदद कर सकता है।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीकों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट से सलाह लें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।