gseb.org , GSEB 10th Result 2025 OUT, Live: गुजरात बोर्ड 10वीं SSC रिजल्ट Direct Link , यहां डालें सीट नंबर gseb 10th result 2025 live updates: gujarat board gseb ssc result declared marksheet gsebservice toppers gseb org - career news
Hindi Newsकरियरgseb.org , GSEB 10th Result 2025 OUT, Live: गुजरात बोर्ड 10वीं SSC रिजल्ट Direct Link , यहां डालें सीट नंबर

gseb.org , GSEB 10th Result 2025 OUT, Live: गुजरात बोर्ड 10वीं SSC रिजल्ट Direct Link , यहां डालें सीट नंबर

gseb.org , GSEB 10th Result 2025 Live: गुजरात बोर्ड की ओर से जीएसईबी 10वीं रिजल्ट ( www.gseb.org 10 , gseb.org ssc result ) जारी कर दिया गया है। नतीजे gseb.org पर जाकर चेक कर सकते हैं।

gseb.org , GSEB 10th Result 2025 OUT, Live: गुजरात बोर्ड 10वीं SSC रिजल्ट Direct Link , यहां डालें सीट नंबर

GSEB 10th Result 2025

Pankaj Vijay| लाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्ली | Thu, 08 May 2025 08:53 AM
हमें फॉलो करें

GSEB 10th Result 2025 Live , www.gseb.org 10 , gseb.org ssc result : गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने जीएसईबी 10वीं रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षार्थी गुजरात बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। वेबसाइट पर मार्क्स चेक करने का लिंक एक्टिव कर दिया गया है। स्टूडेंट्स अपना सीट नंबर डालकर रिजल्ट देख सकते हैं। गुजरात बोर्ड दसवीं की परीक्षाएं इस बार 27 फरवरी से 10 मार्च के बीच आयोजित की गईं थीं। यह दो पालियों में हुई थीं। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10:30 से दोपहर 1 बजकर 45 मिनट तक हुई थी, जबकि दूसरी पाली का आयोजन दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजकर 15 मिनट तक किया गया था। पिछले साल जीएसईबी 10वीं रिजल्ट 11 मई को घोषित किया गया था। गुजरात बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2024 में 85.56 प्रतिशत बच्चे पास हुए थे। बेटियों का रिजल्ट बेटों से काफी बेहतर रहा था। लड़कों का पास प्रतिशत 79.12 फीसदी और लड़कियों का पास प्रतिशत 86.69 फीसदी रहा था।

GSEB 10th Result 2025  Direct Link

8 May 2025, 08:42:11 AM IST

GSEB SSC Result 2025 Live: जीएसईबी गुजरात बोर्ड एसएससी 10वीं रिजल्ट ग्रेडवाइज डिटेल्स

GSEB SSC Result 2025 Live: जीएसईबी गुजरात बोर्ड एसएससी 10वीं रिजल्ट ग्रेडवाइज डिटेल्स, जानें कितने छात्रों को कौन सा ग्रेड मिला।

A1: 28055

A2: 86459

B1: 124274

B2: 152084

C1: 145444

C2: 78137

D: 6066

E1*: 13

8 May 2025, 08:41:07 AM IST

GSEB SSC Result 2025 Live: जीएसईबी 10वीं रिजल्ट में बेटियां रही आगे

GSEB SSC Result 2025 Live: जीएसईबी 10वीं रिजल्ट में बेटियां रही आगे

उपस्थित लड़कियों की संख्या: 342173

उत्तीर्ण लड़कियों की संख्या: 298519

लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत: 87.24%

उपस्थित लड़कों की संख्या: 404719

उत्तीर्ण लड़कों की संख्या: 322013

लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत: 79.56%

8 May 2025, 08:40:10 AM IST

GSEB SSC Result 2025 Live: जीएसईबी 10वीं रिजल्ट विषयवार उत्तीर्ण प्रतिशत

GSEB SSC Result 2025 Live: जीएसईबी 10वीं रिजल्ट विषयवार उत्तीर्ण प्रतिशत

गुजराती: 81.79%

हिंदी: 76.47%

मराठी: 77.61%

अंग्रेजी: 92.58%

उर्दू: 80.99%

उड़िया: 88.28%

8 May 2025, 08:37:38 AM IST

GSEB SSC Result 2025 Live: वो केंद्र जहां जीएसईबी 10वीं रिजल्ट कम रहा

GSEB SSC Result 2025 Live: वो केंद्र जहां जीएसईबी 10वीं रिजल्ट कम रहा

ताड (गिर सोमनाथ) – 41.13%

अंबाव (खेड़ा) – 29.56%

8 May 2025, 08:36:41 AM IST

GSEB SSC Result 2025 Live: वो केंद्र जहां जीएसईबी 10वीं रिजल्ट हाई रहा

GSEB SSC Result 2025 Live: वो केंद्र जहां जीएसईबी 10वीं रिजल्ट हाई रहा

दलोद (अहमदाबाद ग्रामीण) – 100%

तलगाजर्दा (भावनगर) – 100%

कांस्य (मेहसाणा) – 99.11%

भोलाड (भावनगर) – 99.11%

8 May 2025, 08:33:13 AM IST

GSEB SSC Result 2025 Live: गुजरात बोर्ड एसएससी रिजल्ट कैसा रहा

GSEB SSC Result 2025 Live: गुजरात बोर्ड एसएससी रिजल्ट कैसा रहा

नियमित परीक्षार्थी

वर्तमान:

2024: 699,598

2025: 746,892

माध्यमिक विद्यालय प्रमाणपत्र के लिए पात्र:

2024: 577,556

2025: 620,532

परिणाम प्रतिशत:

2024: 82.56%

2025: 83.08%

8 May 2025, 08:29:08 AM IST

GSEB SSC Result 2025 Live: गुजरात बोर्ड एसएससी कक्षा 10वीं रिजल्ट में रिपीटर्स का प्रदर्शन

GSEB SSC Result 2025 Live: गुजरात बोर्ड एसएससी कक्षा 10वीं रिजल्ट में रिपीटर्स का प्रदर्शन

कुल पंजीकृत: 82,313

कुल उपस्थित: 78,613

कुल उत्तीर्ण: 25,357

पास प्रतिशत: 32.26%

8 May 2025, 08:23:11 AM IST

GSEB SSC Result 2025 Live: गुजरात बोर्ड एसएससी कक्षा 10वीं परिणाम - कुल केंद्र

GSEB SSC Result 2025 Live: गुजरात बोर्ड एसएससी कक्षा 10वीं परिणाम - कुल केंद्र (उप-केंद्रों सहित)

2024: 981

2025: 989

8 May 2025, 08:21:52 AM IST

GSEB SSC Result 2025 Live: तय समय से आया गुजरात बोर्ड जीएसईबी 10वीं रिजल्ट

GSEB SSC Result 2025 Live: गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSEB) ने आज सुबह 8 बजे अपने तय समय पर गुजरात बोर्ड 10वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। नतीजे gseb.org पर जाकर या ऊपर दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर चेक कर सकते हैं।

8 May 2025, 08:19:10 AM IST

GSEB SSC Result 2025 Live: गुजरात बोर्ड जीएसईबी 10वीं रिजल्ट का पास प्रतिशत सुधरा

GSEB SSC Result 2025 Live: जीएसईबी गुजरात बोर्ड एसएससी रिजल्ट में इस साल पास प्रतिशत 83.08 प्रतिशत रहा है। पिछले साल जीएसईबी एसएससी परिणाम में कुल पास प्रतिशत 82.56 प्रतिशत था। 2023 और 2022 में यह क्रमशः 64.62 प्रतिशत और 65.18 प्रतिशत था। 2021 में, कोविड-19 के बीच परीक्षा रद्द होने के कारण, राज्य ने 100 प्रतिशत पास प्रतिशत दर्ज किया।

8 May 2025, 08:15:54 AM IST

GSEB SSC Result 2025 Live: गुजरात बोर्ड जीएसईबी 10वीं रिजल्ट एसएससी रिजल्ट में 83.08 फीसदी पास

GSEB SSC Result 2025 Live: गुजरात बोर्ड जीएसईबी 10वीं रिजल्ट एसएससी रिजल्ट में 83.08 फीसदी विद्यार्थी पास हुए हैं। छात्रों को परिणाम देखने के लिए gseb.org पर जाकर अपनी 7 अंकों की सीट संख्या को डालना होगा।

8 May 2025, 08:09:58 AM IST

GSEB SSC Result 2025 Live: गुजरात बोर्ड जीएसईबी 10वीं SSC रिजल्ट घोषित, सीट नंबर डालकर करें चेक

GSEB SSC Result 2025 Live: गुजरात बोर्ड कक्षा 10 का परिणाम घोषित हो गया है। छात्रों को परिणाम देखने के लिए अपनी 7 अंकों की सीट संख्या का डालना होगा।

8 May 2025, 08:07:54 AM IST

GSEB SSC Result 2025 Live: जीएसईबी 10वीं रिजल्ट की मार्कशीट में क्या डिटेल्स होंगी

GSEB SSC Result 2025 Live: जीएसईबी 10वीं रिजल्ट की मार्कशीट में क्या डिटेल्स होंगी

– छात्र का नाम

– विषय

– प्रत्येक विषय में प्राप्त अंक

– प्रत्येक विषय में प्राप्त ग्रेड

– कुल प्राप्त अंक

– सीट संख्या

– प्रतिशत

– समग्र ग्रेड

– योग्यता स्थिति (पास या फेल)

8 May 2025, 08:01:54 AM IST

GSEB SSC Result 2025 Live: जीएसईबी 10वीं रिजल्ट जारी, ये रहा डायरेक्ट लिंक

GSEB SSC Result 2025 Live: गुजरात बोर्ड जीएसईबी 10वीं रिजल्ट https://www.gseb.org पर जारी कर दिया गया है। डायरेक्ट लिंक

8 May 2025, 07:59:35 AM IST

GSEB SSC Result 2025 Live: जीएसईबी 10वीं रिजल्ट में पिछले साल 1,389 स्कूलों का 100 प्रतिशत रिजल्ट रहा था

GSEB SSC Result 2025 Live: गुजरात बोर्ड जीएसईबी 10वीं रिजल्ट में पिछले साल 1,389 स्कूलों ने 100 प्रतिशत परिणाम दर्ज किया था, जबकि 2023 में 272 और 2022 में 292 स्कूलों ने 100 प्रतिशत परिणाम दर्ज किया था। 2024 में केवल 264 स्कूलों ने 30 प्रतिशत से कम परिणाम दर्ज किया था। पिछले साल 33 जिलों में से गांधीनगर ने सबसे अधिक पास प्रतिशत दर्ज किया था, जिसमें 87.22 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए थे, जबकि पोरबंदर सबसे कम 74.57 प्रतिशत था।

8 May 2025, 07:56:52 AM IST

GSEB SSC Result 2025 Live: गुजरात बोर्ड जीएसईबी 10वीं रिजल्ट से असंतुष्ट को रीचेकिंग का मौका मिलेगा

GSEB SSC Result 2025 Live: जो छात्र अपने जीएसईबी एसएससी परिणाम 2025 से संतुष्ट नहीं हैं, वे गुजरात बोर्ड एसएससी पुनर्मूल्यांकन 2025 के लिए आवेदन कर सकते हैं। बोर्ड गुजरात बोर्ड 10वीं परिणाम 2025 की घोषणा के 15 दिन बाद एसएससी परिणाम पुनर्मूल्यांकन के लिए पंजीकरण की आधिकारिक तिथियां जारी करेगा। छात्र इसके लिए आवेदन करने और बताए गए शुल्क का भुगतान करने के लिए गुजरात बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।

1 विषय के लिए पुनर्मूल्यांकन शुल्क: 100 रुपये

सभी विषयों के लिए पुनर्मूल्यांकन शुल्क: 500 रुपये

8 May 2025, 07:54:58 AM IST

GSEB SSC Result 2025 Live: गुजरात बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी चंद पलों में, 5 मिनट बाकी

GSEB SSC Result 2025 Live: गुजरात बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी होने में अब मात्र 5 मिनट बाकी हैं। छात्रों से अनुरोध है कि अपने अपने मोबाइल और लैपटॉप में ऑफिशियल वेबसाइट ओपन कर लें। रिजल्ट जारी होते ही छात्रों को यहां सबसे पहले सूचित कर दिया जाएगा।

8 May 2025, 07:52:13 AM IST

GSEB SSC Result 2025 Live: गुजरात 10वीं बोर्ड रिजल्ट में पास होने के लिए न्यूनतम कितने ग्रेड की आवश्यकता है

GSEB SSC Result 2025 Live: गुजरात 10वीं एसएससी बोर्ड रिजल्ट में पास होने के लिए न्यूनतम डी ग्रेड की आवश्यकता होती है। विद्यार्थियों को कम से कम डी ग्रेड पाना ही होगा।

8 May 2025, 07:49:46 AM IST

GSEB SSC Result 2025 Live: गुजरात बोर्ड जीएसईबी 10वीं रिजल्ट कब कब आया

GSEB SSC Result 2025 Live: जीएसईबी कक्षा 10वीं के परिणाम घोषित करने की तिथियां

2025 - 8 मई

2024 - 11 मई, 2024

2023- 25 मई, 2023

2022 - 6 जून, 2022

8 May 2025, 07:33:07 AM IST

GSEB SSC Result 2025 Live: जीएसईबी एसएससी रिजल्ट में टॉपर लिस्ट नहीं आएगी

GSEB SSC Result 2025 Live: गुजरात बोर्ड SSC परिणाम 2025 टॉपर्स सूची की घोषणा नहीं करेगा। लेकिन शीर्ष प्रदर्शन करने वाले जिलों की सूची परिणाम के साथ जारी की जाएगी।

8 May 2025, 07:23:44 AM IST

GSEB SSC Result 2025 Live: गुजरात बोर्ड जीएसईबी 10वीं रिजल्ट के बाद कंपार्टमेंट परीक्षा का मिलेगा मौका

GSEB SSC Result 2025 Live: जीएसईबी 10वीं रिजल्ट में जिन छात्रों के नंबर कम आएंगे या वह एक या दो विषय में असफल होंगे उन्हें कंपार्टमेंट परीक्षा का मौका दिया जाएगा। इसके लिए बोर्ड द्वारा अलग से सूचना दी जाएगी। इसके अलावा परीक्षा की अंकतालिका और एसआर प्रतियां भेजने के बारे में बाद में निर्देश दिए जाएंगे।

8 May 2025, 07:09:01 AM IST

GSEB SSC Result 2025 Live: गुजरात बोर्ड जीएसईबी 10वीं रिजल्ट में सिर्फ एक घंटा बाकी

GSEB SSC Result 2025 Live: गुजरात बोर्ड जीएसईबी 10वीं रिजल्ट में सिर्फ एक घंटा बाकी रह गया है। स्टूडेंट्स और पेरेंट्स के दिलों की धड़कनें तेज हो गई हैं। विद्यार्थी अपना एडमिट निकाल लें और सीट नंबर देख लें। सीट नंबर ही रिजल्ट बॉक्स में डालना होगा।

8 May 2025, 06:55:36 AM IST

GSEB SSC Result 2025 Live: अगर एडमिट कार्ड खो गया तो क्या होगा

GSEB SSC Result 2025 Live: अगर गुजरात बोर्ड 10वीं के किसी स्टूडेंट का परीक्षा के बाद एडमिट कार्ड खो गया है तो छात्रों को चिंता करने की जरूरत नहीं है। वे GSEB 10वीं एसएससी रिजल्ट 2025 के लिए अपने स्कूल से संपर्क कर सकते हैं।

8 May 2025, 06:50:52 AM IST

GSEB SSC Result 2025 Live: पिछले साल कितने रेगुलर स्टूडेंट्स के क्या ग्रेड रहे थे

GSEB SSC Result 2025 Live: पिछले साल कितने रेगुलर स्टूडेंट्स के क्या ग्रेड रहे थे

ए1: 23247

ए2: 78893

बी1: 118710

बी2: 143894

सी1: 134432

सी2: 72252

डी: 6110

ई1:1

8 May 2025, 06:25:33 AM IST

GSEB SSC Result 2025 Live: गुजरात बोर्ड जीएसईबी 10वीं ग्रेडिंग सिस्टम

GSEB SSC Result 2025 Live: 91 प्रतिशत या उससे अधिक अंक पाने वालों को A1 ग्रेड मिलेगा। A2 ग्रेड 91 से 80 प्रतिशत प्राप्त करने वालों को मिलेगा। B1 ग्रेड 80 से 71 प्रतिशत प्राप्त करने वालों को मिलेगा। B2 ग्रेड 70 से 61 फीसदी अंक वालों को मिलेगा।

8 May 2025, 06:12:47 AM IST

GSEB SSC Result 2025 Live: गुजरात बोर्ड जीएसईबी 12वीं रिजल्ट कैसा रहा

GSEB SSC Result 2025 Live: गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ( जीएसएचएसईबी ) ने 5 मई को गुजरात बोर्ड 12वीं जनरल स्ट्रीम और साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट जारी कर दिया था। गुजरात बोर्ड 12वीं का रिजल्ट पिछले साल से अच्छा रहा। 93.07 प्रतिशत छात्र एचएससी 12वीं परीक्षा में सफल हुए। यह पिछले साल के 91.93 प्रतिशत से करीब एक फीसदी अधिक है। पिछले साल 91.93 फीसदी पास हुए थे।

8 May 2025, 06:07:24 AM IST

GSEB SSC Result 2025 Live: पिछले साल गांधीनगर का जीएसईबी 10th रिजल्ट रहा था सबसे अच्छा

GSEB SSC Result 2025 Live: पिछले साल गांधीनगर जिलों में अव्वल रहा था। सबसे अधिक पास गांधीनगर जिले से हुए थे। यहां 87.22 फीसदी उत्तीर्ण प्रतिशत रहा था। इसके बाद सूरत (86.75%), नर्मदा (86.54%), बनासकांठा (86.23%) और मेहसाणा (86.03%) का स्थान रहा था। सबसे कम पास प्रतिशत पोरबंदर में 74.57% रहा था।

8 May 2025, 06:05:59 AM IST

GSEB SSC Result 2025 Live: पिछले साल के नियमित छात्रों का मीडियम वाइज उत्तीर्ण प्रतिशत

GSEB SSC Result 2025 Live: पिछले साल के नियमित छात्रों का मीडियम वाइज उत्तीर्ण प्रतिशत

गुजराती: 81.17%

हिंदी: 75.90%

मराठी: 77.99%

अंग्रेजी: 92.52%

उर्दू: 81%

सिंधी: 88%

उड़िया: 92.41%

8 May 2025, 06:04:33 AM IST

GSEB SSC Result 2025 Live: व्हाट्सऐप से देखें गुजरात बोर्ड जीएसईबी 10वीं रिजल्ट

GSEB SSC Result 2025 Live: गुजरात बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट gseb.org के अलावा गुजरात बोर्ड के छात्र व्हाट्सऐप नंबर से भी अपने मार्क्स चेक कर सकते हैं। वॉट्सएप पर रिजल्ट पाने के लिए छात्रों को अपनी सीट नंबर 6357300971 पर भेजनी होगी।

8 May 2025, 06:00:24 AM IST

GSEB SSC Result 2025 Live: क्या आज भी बेटों से आगे रहेंगी बेटियां

GSEB SSC Result 2025 Live: पिछले साल जीएसईबी 10वीं रिजल्ट में बेटियों का रिजल्ट बेटों से काफी बेहतर रहा था। लड़कों का पास प्रतिशत 79.12 फीसदी और लड़कियों का पास प्रतिशत 86.69 फीसदी रहा था।

8 May 2025, 05:59:55 AM IST

GSEB SSC Result 2025 Live: पिछले साल जीएसईबी 10वीं रिजल्ट कैसा रहा था

GSEB SSC Result 2025 Live: पिछले साल जीएसईबी 10वीं रिजल्ट 11 मई को घोषित किया गया था। गुजरात बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2024 में 85.56 प्रतिशत बच्चे पास हुए थे।

8 May 2025, 05:59:04 AM IST

GSEB SSC Result 2025 Live: सीट नंबर डालकर चेक कर सकेंगे जीएसईबी 10वीं रिजल्ट

GSEB SSC Result 2025 Live: जीएसईबी एसएससी रिजल्ट लिंक gseb.org पर एक्टिव होगा। छात्रों को सीट नंबर - ए, बी, सी, एस या पी का चयन करना होगा और 6 अंकों की सीट संख्या दर्ज करनी होगी।

8 May 2025, 05:57:36 AM IST

GSEB SSC Result 2025 Live: जीएसईबी एसएससी रिजल्ट 2025 में नहीं आएगी टॉपरों की लिस्ट

GSEB SSC Result 2025 Live: गुजरात बोर्ड जीएसईबी एसएससी रिजल्ट में टॉपर्स लिस्ट जारी नहीं करेगा। पास प्रतिशत और अन्य विवरण शेयर किए जाएंगे।

8 May 2025, 05:56:06 AM IST

GSEB SSC Result 2025 Live: ऐसे चेक करें गुजरात बोर्ड जीएसईबी 10वीं रिजल्ट

1. रिजल्ट (GSEB SSC Result) चेक करने के लिए सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जाना होगा।

2. इसके बाद यहां होम पेज पर दिए गए रिजल्ट लिंक पर क्लिक करना होगा।

3. अपना सीट नंबर भरकर गो पर क्लिक करें।

4. आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।

5. भविष्य के लिए इसे डाउनलोड कर प्रिंट ले लें।

लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ , CG Board Result , MP Board 10th result, MP Board 12th result अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर|