MP Board 10th 12th Result 2025 Declared Check Topper List here MP Board 10th 12th Toppers : एमपी बोर्ड में लड़कियों ने फिर मारी बाजी, 10वीं टॉपर प्रज्ञा ने हासिल किए 500 अंक, Career Hindi News - Hindustan
Hindi Newsकरियर न्यूज़MP Board 10th 12th Result 2025 Declared Check Topper List here

MP Board 10th 12th Toppers : एमपी बोर्ड में लड़कियों ने फिर मारी बाजी, 10वीं टॉपर प्रज्ञा ने हासिल किए 500 अंक

MP Board 12th Result 2025 Declared Check Topper List : मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ( एमपी बोर्ड ) ने 10वीं और 12वीं का परिणाम mpresults.nic.in और mpbse.nic.in पर जारी कर दिया है।

Yogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीTue, 6 May 2025 10:37 AM
share Share
Follow Us on
MP Board 10th 12th Toppers : एमपी बोर्ड में लड़कियों ने फिर मारी बाजी, 10वीं टॉपर प्रज्ञा ने हासिल किए 500 अंक

MP Board 12th Result 2025 Declared Check Topper List : मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ( एमपी बोर्ड ) ने 10वीं और 12वीं का परिणाम mpresults.nic.in और mpbse.nic.in पर जारी कर दिया है। एमपी बोर्ड 10वीं का परिणाम और एमपी बोर्ड 12वीं का परिणाम लाइव हिंदुस्तान वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा समत्व भवन, भोपाल से नतीजों का ऐलान किया गया। इस बार भी एमपी बोर्ड का रिजल्ट प्रेस कांफ्रेंस के जरिए ही घोषित किया गया है। राज्य के शिक्षा मंत्री, बोर्ड के अध्यक्ष व सचिव प्रेस कांफ्रेंस में मौजूद रहे। एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट में बीते 15 सालों का रिकॉर्ड भी टूटा है। इस बार 76.42 फीसदी बच्चे पास हुए हैं। जबकि बीते वर्ष एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 58.10 फीसदी रहा था। वहीं 12वीं क्लास का रिजल्ट 74.48% रहा।

लड़कियों ने फिर मारी बाजी- इस साल एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं में लड़कियों का रिजल्ट लड़कों से अच्छा रहा है। कक्षा 10वीं में प्रज्ञा जायसवाल ने टॅाप किया है। प्रज्ञा ने 500 में से 500 अंक प्राप्त किए हैं। वहीं 12वीं में प्रियल द्विवेदी ने टॅाप किया है। प्रियल द्विवेदी ने 500 में से 492 अंक प्राप्त किए हैं। एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट में 212 विद्यार्थी मेरिट सूची में आए हैं। मेरिट लिस्ट में 144 छात्राएं हैं। छात्र केवल 68 ही हैं।

12वीं टॅापर्स लिस्ट-

1 प्रियल द्विवेदी- 98.4 प्रतिशत, 492 अंक

2 रिमझिम करोठिया 98.2 प्रतिशत 491 ग्वालियर

3 हर्ष पांडे 98.0 प्रतिशत 490 अंक

असफल बच्चे न हो परेशान-

मुख्यमंत्री ने कहा है कि जो बच्चे असफल हुए, उन्हें परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। असफल हुए बच्चों को एक और मौका मिलेगा। नई शिक्षा नीति के तहत आपको तुरंत ही दोबारा परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा। 17 जून से मध्य प्रदेश में दोबारा परीक्षा होगी, इसमें फेल होने वाले तो शामिल होंगे। साथ ही में यदि कोई अपना रिजल्ट का इंप्रूवमेंट करना चाहता है तो वह भी परीक्षा में बैठ सकता है। देश में मध्य प्रदेश यह प्रयोग करने वाला तीसरा राज्य बन गया है।

एमपीबीएसई मोबाइल ऐप से भी चेक कर सकते हैं रिजल्ट- विद्यार्थी एमपीबीएसई मोबाइल ऐप ( MPBSE MOBILE App ) पर भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं। स्टूडेंट्स गूगल प्ले स्टोर पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। ऐप में नो योअर रिजल्ट ऑप्शन का चयन करने के बाद अपना रोल नंबर तथा आवेदन क्रमांक डालकर परीक्षा परिणाम मिल जाएगा।

वेबसाइट के माध्य से यूं चेक कर सकेंगे एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट और एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट

आधिकारिक वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in , mpbse.nic.in या mpresults.nic.in पर जाएं।

- 10वीं वाले Secondary Result 2025 और 12वीं वाले MP Board Senior Secondary Result 2025 के लिंक पर क्लिक करें।

- अपना रोल नंबर और आवेदन संख्या दर्ज करें।

- सबमिट पर क्लिक करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।

- भविष्य के लिए रिजल्ट का प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रखें।

ये भी पढ़ें:Live:एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट डायरेक्ट लिंक,यहां डालें रोल नंबर