interesting fun game between tilak varma and vijay devarkonda ahead mi vs gt ipl match मुंबई इंडियंस के तिलक वर्मा और साउथ के सुपर स्टार विजय देवरकोंडा में जब लगी शर्त, देखिए कौन जीता; VIDEO, Ipl Hindi News - Hindustan
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़IPL 2025interesting fun game between tilak varma and vijay devarkonda ahead mi vs gt ipl match

मुंबई इंडियंस के तिलक वर्मा और साउथ के सुपर स्टार विजय देवरकोंडा में जब लगी शर्त, देखिए कौन जीता; VIDEO

साउथ के सुपर स्टार विजय देवरकोंडा ने मुंबई इंडियंस के तिलक वर्मा को एक चैलेंज दिया था। चैलेंज पिकलबॉल मुकाबले का। अगर वर्मा जीते तो विजय एमआई की जर्सी पहनेंगे। मुंबई इंडियंस ने सोशल मीडिया पर इसका एक मजेदार वीडियो शेयर किया है।

Chandra Prakash Pandey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीTue, 6 May 2025 12:57 PM
share Share
Follow Us on
मुंबई इंडियंस के तिलक वर्मा और साउथ के सुपर स्टार विजय देवरकोंडा में जब लगी शर्त, देखिए कौन जीता; VIDEO

मुंबई इंडियंस शुरुआती लड़खड़ाहटों के बाद आईपीएल 2025 में जबरदस्त वापसी की है। मंगलवार को उसका मुकाबला गुजरात टाइटंस से है और एमआई की कोशिश इसे जीतकर आईपीएल पॉइंट्स टेबल में टॉप पर जाने की है। इस सीजन में मुंबई के शानदार प्रदर्शन में विस्फोटक बल्लेबाज तिलक वर्मा का भी खास योगदान है। इस बीच मैच से पहले साउथ के सुपर स्टार विजय देवरकोंडा ने वर्मा को एक मजेदार चैलेंज दे दिया था। चैलेंज ये कि अगर वह पिकलबॉल में उनसे जीत गए तो एक्टर मुंबई इंडियंस की जर्सी पहनेगा।

मुंबई इंडियंस ने इस चैलेंज और उसके नतीजे से जुड़ा एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। वीडियो में विजय कहते दिख रहे हैं कि अगर तिलक वर्मा और उनके पार्टनर उन्हें और उनके पार्टनर को 'बेस्ट ऑफ थ्री' गेम में हरा देते हैं तो वह मुंबई इंडियंस की जर्सी पहनेंगे।

तिलक वर्मा ने ये चुनौती स्वीकार की। फिर विजय और वह अपने-अपने एक-एक पार्टनर के साथ पिकलबॉल का मुकाबला शुरू करते हैं। आखिरकार, एक्टर की टीम ने 2-1 से मुकाबले को जीत लिया।

दोनों के फन गेम से इतर अगर मंगलवार को होने वाले आईपीएल मैच की बात करें तो यह मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस दोनों के लिए काफी अहम है। अगर मुंबई इसे जीतती है तो वह आईपीएल पॉइंट्स टेबल में टॉप पर मौजूद आरसीबी को दूसरे नंबर पर ढकेल देगी। टीम बेहतर रन रेट के आधार पर टेबल में टॉप पर पहुंच जाएगी। मुंबई के 14 अंक हैं और आरसीबी के 16 अंक।

ये भी पढ़ें:कल मुंबई में भिड़ेंगे प्लेऑफ्स के प्रबल दावेदार, MI और गुजरात की होगी टक्कर

इसी तरह अगर मुंबई इंडियंस के खिलाफ गुजरात की टीम जीत हासिल करती है तो वह 16 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर या फिर दूसरे नंबर पर पहुंच जाएगी। यह नेट रनरेट पर निर्भर करेगा। गुजरात का नेट रन रेट अभी टॉप पर मौजूद गुजरात से अच्छा है। जीत की स्थिति में उसके भी 16 अंक हो जाएंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।