top 5 batters with lowest strike rate in ipl 2025 Rishabh pant David miller IPL 2025 में सबसे कम स्ट्राइक रेट वाले 5 बल्लेबाज, ऋषभ पंत के साथ डेविड मिलर भी लिस्ट में
Hindi NewsफोटोखेलIPL 2025 में सबसे कम स्ट्राइक रेट वाले 5 बल्लेबाज, ऋषभ पंत के साथ डेविड मिलर भी लिस्ट में

IPL 2025 में सबसे कम स्ट्राइक रेट वाले 5 बल्लेबाज, ऋषभ पंत के साथ डेविड मिलर भी लिस्ट में

अपनी आक्रामक बैटिंग की वजह से पहचाने जाने वाले कुछ बल्लेबाज IPL 2025 में अपने रंग में नहीं दिख रहे। कभी गेंदबाजों के लिए खौफ रहे इन बल्लेबाजों का इस सीजन में स्ट्राइक रेट उम्दा नहीं है। आइए देखते हैं 1PL 2025 में सबसे कम स्ट्राइक रेट वाले 5 बल्लेबाज जिन्होंने कम से कम 100 गेंदें खेली हैं।

Chandra Prakash PandeyTue, 6 May 2025 01:48 PM
1/5

ऋषभ पंत

लखनऊ सुपर जॉयंट्स के कप्तान ऋषभ पंत आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। उन्हें एलएसजी ने पिछले साल 27 करोड़ में खरीदा था लेकिन यह विकेटकीपर बल्लेबाज इस सीजन में बहुत ही बुरे दौर से गुजर रहा। आईपीएल 2025 में पंत का स्ट्राइक रेट 100 से भी नीचे हैं। उन्होंने अब तक 11 मैच में 12.8 के औसत से सिर्फ 128 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 99.22 है।

2/5

नीतीश कुमार रेड्डी

सनराइजर्स हैदराबाद के नीतीश कुमार रेड्डी का स्ट्राइक रेट सिर्फ 120.14 है। आईपीएल 2025 में कम से कम 100 गेंद खेलने वाले बल्लेबाजों में उनका स्ट्राइक रेट पंत के बाद सबसे खराब है। रेड्डी ने 10 मैच में 173 रन बनाए हैं।

3/5

विल जैक्स

मुंबई इंडियंस के लिए खेलने वाले इंग्लैंड के बल्लेबाज विल जैक्स का आईपीएल 2025 में प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। अब तक उन्होंने 10 मैच में 142 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 122.41 का है।

4/5

डेविड मिलर

आईपीएल 2025 में खराब स्ट्राइक वाले बल्लेबाजों की इस अनचाही लिस्ट में दक्षिण अफ्रीका के खतरनाक बैटर डेविड मिलर चौथे नंबर पर हैं। आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपर जॉयंट्स की तरफ से खेल रहे मिलर ने अब तक 11 मैच में 153 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट सिर्फ 127.5 का है।

5/5

रचिन रविंद्र

चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेल रहे न्यूजीलैंड के बल्लेबाज रचिन रविंद्र का भी आईपीएल 2025 में प्रदर्शन कुछ खास नहीं है। उन्होंने अब तक 8 मैच में 191 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 128.19 है।