Police File FIR Against In-Laws for Dowry Harassment of Bride in Chak Hingui Village दहेज का सामान गिरवी रखकर मांग रहा दहेज, Kausambi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsKausambi NewsPolice File FIR Against In-Laws for Dowry Harassment of Bride in Chak Hingui Village

दहेज का सामान गिरवी रखकर मांग रहा दहेज

Kausambi News - दहेज के लिए विवाहिता शमा बानो को उसके ससुरालियों ने फिर से प्रताड़ित किया। शादी के बाद पति ने जुए के लिए दहेज का सामान गिरवी रख दिया और अब दो लाख रुपये की मांग कर रहा है। पुलिस ने पति सहित अन्य...

Newswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बीTue, 6 May 2025 04:42 PM
share Share
Follow Us on
दहेज का सामान गिरवी रखकर मांग रहा दहेज

दहेज का सामान गिरवी रखकर विवाहिता को दहेज के लिए दोबारा प्रताड़ित करने के आरोपी ससुरालियों के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। करारी थाना क्षेत्र के चक हिंगुई गांव में विवाहिता शमा बानो ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पांच साल पहले उसकी शादी मो. वैश के साथ हुई थी। शादी के बाद उसके पति ने उसको दहेज के लिए प्रताड़ित किया। वह जुआ खेलने का आदी था। जुआ खेलने के लिए उसने मां-बाप की ओर से मिले जेवर व अन्य सामान को गिरवी रख दिया। अब वह दोबारा दहेज में दो लाख रुपया व अन्य सामान की मांग कर रहा है।

मां-बाप ने देने से इनकार किया तो वह उसको प्रताड़ित करने लगा। पुलिस ने आरोपी पति मो. वैश, पेच्चन, चन्दुल, शकील, मोईन, शहरबानो, मो.सुफैल, साइना के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।