जिस कार के लिए लगी रहती है ग्राहकों की लाइन, उस पर मिल रहा ₹57000 से ज्यादा का डिस्काउंट
कंपनी बलेनो को पेट्रोल और CNG दोनों वैरिएंट पर ये डिस्काउंट दे रही है। बलेनो की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 6.70 लाख रुपए है। ये हर बार देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप-10 कारों की लिस्ट में शामिल रहती है।

मारुति सुजुकी इंडिया अपनी प्रीमियम हैचबैक बलेनो पर मई में शानदार डिस्काउंट लेकर आई है। इस महीने आप इस कार को खरीदते हैं तब मैक्सिमम 57,000 रुपए से भी ज्यादा का फायदा मिल सकता है। दरअसल, कंपनी बलेनो को पेट्रोल और CNG दोनों वैरिएंट पर ये डिस्काउंट दे रही है। बलेनो की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 6.70 लाख रुपए है। ये हर बार देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप-10 कारों की लिस्ट में शामिल रहती है। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला टोयोटा ग्लैंजा, टाटा अल्ट्रोज और हुंडई i20 जैसे मॉडल से होता है। लिए इसके डिस्काउंट पर एक नजर डालते हैं।
मारुति बलेनो पर मिलने वाला डिस्काउंट मई 2025 | ||
नेक्सा मॉडल | वैरिएंट | मई 2025 ऑफर्स |
बलेनो | Sigma MT | Rs. 45,000 or Rs. 42,280 + Rs. 15,000 |
बलेनो | Delta, Zeta (MT & CNG) | Rs. 40,000 or Rs. 42,180 / Rs. 42,760 + Rs. 10,000 |
बलेनो | Alpha MT | Rs. 40,000 or Rs. 37,680 + Rs. 10,000 |
बलेनो | AGS (Petrol) | Rs. 45,000 |
बलेनो के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
बलेनो की लंबाई 3990mm, चौड़ाई 1745mm, ऊंचाई 1500mm और व्हीलबेस 2520mm है। नई बलेनो के AC वेंट्स को फिर से डिजाइन किया गया है। इसमें एक फ्री-स्टैंडिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया है। इस प्रीमियम हैचबैक में 360 डिग्री कैमरा मिलेगा। इसमें 9-इंच का स्मार्टप्ले प्रो प्लस टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा। यह इंफोटेनमेंट सिस्टम वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एपल कार प्ले सपोर्ट करता है।
बलेनो में 1.2-लीटर, फोर-सिलेंडर K12N पेट्रोल इंजन दिया। ये 83bhp का पावर जनरेट करेगा। वहीं, एक अन्य ऑप्शन में 1.2-लीटर डुअलजेट पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 90bhp का पावर जनरेट करेगा। इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन ऑप्शन मिलता है। बलेनो CNG में 1.2-लीटर डुअल जेट पेट्रोल इंजन दिया गया है। ये 78ps की पावर और 99nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है।
बलेनो में 1.2-लीटर, फोर-सिलेंडर K12N पेट्रोल इंजन दिया। ये 83bhp का पावर जनरेट करेगा। वहीं, एक अन्य ऑप्शन में 1.2-लीटर डुअलजेट पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 90bhp का पावर जनरेट करेगा। इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन ऑप्शन मिलता है। बलेनो CNG में 1.2-लीटर डुअल जेट पेट्रोल इंजन दिया गया है। ये 78ps की पावर और 99nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है।|#+|
मारुति बलेनो में अब सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP), हिल-स्टार्ट असिस्ट, 360-डिग्री कैमरा, ABS के साथ EBD, ISOFIX चाइल्ड सीट एंकरेज, रिवर्सिंग कैमरा और रियर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स मिलते हैं। बेलेनो को सिग्मा, डेल्टा, जेटा और अल्फा के चार वैरिएंट में बेचा जाता है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 6.70 लाख रुपए है।
डिस्क्लेमर: कार पर मिलने वाले डिस्काउंट को हमने अलग-अलग प्लेटफॉर्म के मदद से बताया है। आपके शहर या डीलर के पास ये डिस्काउंट कम या ज्यादा भी हो सकता है। ऐसे में कार खरीदने से पहले डिस्काउंट से जुड़ी सभी तरह की डिटेल का पता लगा लें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।