सड़क हादसे में प्रधान सहित छह लोग घायल
Rampur News - ग्राम प्रधान महेंद्र पाल सागर की बोलेरो कार को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में प्रधान और उनके परिवार के 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना मंगलवार रात पौने बारह बजे हुई। घायलों को...

ग्राम प्रधान की बोलेरो कार में किसी अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में प्रधान सहित छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। भीम आर्मी के मंडल सचिव एवं प्रधान पुत्र ने पुलिस को तहरीर दी है। घटना मंगलवार की रात पौने बारह बजे की है। भोट थाना क्षेत्र के गांव पेमपुर निवासी महेंद्र पाल सागर वर्तमान ग्राम प्रधान है। वह अपने परिवार के साथ शादी समारोह से रात पौने बारह बजे वापिस घर की तरफ लौट रहे थे। तभी केमरी-मिलक मार्ग स्थित रोड गांव धावनी हसनपुर निकट पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे एक वाहन ने उनकी बोलेरो को रौंद दिया।
हादसे में बोलेरो में सवार सभी लोग घायल हो। घायलों को नजदीकी चिकित्सालय में भर्ती करवाया। बुधवार को प्रधान पुत्र व भीम आर्मी के मंडल सचिव दीपक सागर समर्थकों के साथ कोतवाली पहुंच गए। उन्होंने पुलिस को लिखित तहरीर सौंपी और कार्रवाई की मांग की।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।