Happy Buddha Purnima: सच बोलो, करुणा ...बुद्ध पूर्णिमा पर इन 10+ मैसेज के साथ दें शुभकामनाएं Happy Buddha Purnima 2025 Wishes Top 10 plus messages to share With Friends and family, रिलेशनशिप टिप्स - Hindustan
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़रिलेशनशिपHappy Buddha Purnima 2025 Wishes Top 10 plus messages to share With Friends and family

Happy Buddha Purnima: सच बोलो, करुणा ...बुद्ध पूर्णिमा पर इन 10+ मैसेज के साथ दें शुभकामनाएं

इस साल 12 मई के दिन बुद्ध पूर्णिमा सेलिब्रेट की जाएगी। इस खास मौेके पर आप अपनों को खास मैसेज के साथ शुभकामनाएं दे सकते हैं। यहां देखिए बुद्ध पूर्णिमा के लिए खास शुभकामना संदेश।

Avantika Jain लाइव हिन्दुस्तानMon, 12 May 2025 06:14 AM
share Share
Follow Us on
Happy Buddha Purnima: सच बोलो, करुणा ...बुद्ध पूर्णिमा पर इन 10+ मैसेज के साथ दें शुभकामनाएं

वैशाख महीने की पूर्णिमा के दिन महात्मा बुद्ध का जन्म हुआ था इसलिए वैशाख पूर्णिमा को बुद्ध पूर्णिमा कहा जाता है। इस साल 12 मई के दिन बुद्ध पूर्णिमा सेलिब्रेट की जाएगी। इस खास दिन पर हर कोई एक दूसरे को शुभकामना संदेश भेजकर विश करता है। इस आर्टिकल में हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ खास मैसेज, जिन्हें भेजकर आप बुद्ध पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं दे सकते हैं।

1) सच बोलो, करुणा अपनाओ,

बुद्ध की राह पर जीवन सजाओ।

अंधेरे में दीप बन जाओ,

बुद्ध पूर्णिमा का अर्थ समझाओ।

बुद्ध पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं

2) चिंता नहीं, ना कोई भ्रम,

बुद्ध ने सिखाया जीवन का धर्म।

ध्यान, संयम और सत्कर्म,

इनसे ही कटे हर दुःख का मर्म।

बुद्ध पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं

3) त्याग, सेवा और सच्चा ध्यान,

बुद्ध ने दिखाया जीवन का विधान।

चलो उसी राह पर आज,

बुद्ध पूर्णिमा पर करें यही आगाज।

बुद्ध पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं

4) बुद्ध ने सत्य का पाठ पढ़ाया,

अंधकार में दीप जलाया.

मन की आँखें खोल के देखो,

हर दुःख का समाधान बताया।

बुद्ध पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं

5) ना हो मोह, ना हो माया,

बुद्ध ने सबको यही बताया.

ध्यान से हो जीवन उजियारा,

हर दिन बने बुद्ध का सहारा।

बुद्ध पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं

6) दिल में नेक ख्याल हो,

और होंठो पर सच्चे बोल,

बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर,

आपको शांति मिले अनमोल।

बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं

7) बुद्ध के ध्यान में मगन हैं,

सबके दिल में शांति का वास है,

तभी तो ये बुद्ध पूर्णिमा सब के लिए इतनी ख़ास है।

बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं

8) जीवन में कई संकट आयेंगे,

पर बुद्ध की तरह शांत रहो,

इस बुद्ध जयंती को दिल से मनाओ,

मन की हर बात हर काम प्रेम से करो।

बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं

9) जीवन में हो समता-संतुलन,

बुद्ध ने सिखाया यही मूलमंत्र अमूल्य।

हर दिल में हो शांति का प्रकाश,

बुद्ध पूर्णिमा का यही है खास।

बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं

10) बुद्ध की वाणी सच्ची पुकार,

शांति और प्रेम है इसका उपहार।

जो जीवन को समझना चाहे,

वो बुद्ध के मार्ग को अपनाएं।

बुद्ध पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं।

11) बुद्ध का प्रकाश है जीवन का सार,

शांति मिले सबको बारंबार।

अहिंसा और प्रेम की बुनियाद,

बुद्ध पूर्णिमा का यही संदेश अपार।

बुद्ध पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।