दो दिन में घूम सकते हैं चकराता, पहाड़ी पर इन 5 चीजों का लें मजा Top 5 activities you must Enjoy in Chakrata, Travel news in Hindi - Hindustan

दो दिन में घूम सकते हैं चकराता, पहाड़ी पर इन 5 चीजों का लें मजा

चकराता उत्तराखंड का एक खूबसूरत हिल स्टेशन है जो प्रकृति प्रेमियों के लिए अच्छी जगह है। दिल्ली में रहते हैं तो आप दो दिन में यहां से घूम कर लौट सकते हैं। जानिए, यहां पर किन 5 एक्टिविटीज का मजा ले सकते हैं।

Avantika Jain लाइव हिन्दुस्तानMon, 12 May 2025 01:55 PM
share Share
Follow Us on
दो दिन में घूम सकते हैं चकराता, पहाड़ी पर इन 5 चीजों का लें मजा

दिल्ली के पास घूमने फिरने के लिए काफी जगह है। कुछ जगहों को घूमकर आप एक या दो दिन में लौट सकते हैं। अगर आप प्रकृति को करीब से निहारना चाहते हैं तो उत्तराखंड के चकराता हिल स्टेशन को एक्सप्लोर करने के लिए जाएं। यहां आप हिमालय की बर्फ से ढकी चोटियों शंकुधारी देवदार के जंगलों और खूबसूरत झरनों का नजारा आपका मन मोह सकता है। अगर आप वीकेंड पर घूमने जाना पसंद करते हैं तो चकराता जाने का प्लान बनाएं। इस छोटे पहाड़ी हिल स्टेशन पर आप इन 5 एक्टिविटीज का मजा ले सकते हैं।

1) कैम्पिंग

कैम्पिंग जैसी एक्टिविटी को पसंद करते हैं तो प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर चकराता अपने मनमोहक नजारों के साथ कैंपिंग के लिए एकदम सही जगह है। यहां आप या तो अपने खुद के टेंट ले जा सकते हैं या यहां लग्जरी टेंट में ठहर सकते हैं।

2) सूर्यास्त का नजारा

चकराता की सबसे ऊंची चोटियों में से एक चिलमिरी नेक घने देवदार के जंगल से घिरा हुआ है। इस जगह पर सूर्यास्त का नजारा बहुत अद्भुत लगता है। चकराता के मुख्य शहर से आप 25-30 मिनट में यहां पहुंच सकते हैं।

3) टाइगर फॉल्स

ये चकराता के प्रमुख आकर्षणों में से एक है। अगर आप एड्वेंचर एक्टिविटीज का शौक रखते हैं तो टाइगर फॉल्स पर जाएं। यहां आपको वाटरफॉल रैपलिंग जैसी साहसिक गतिविधि को करने का मौका मिलेगा। चकराता से 5 किमी की छोटी सी चढ़ाई करके इस खूबसूरत झरने तक पहुंचा जा सकता है।

4) रॉक क्लाइम्बिंग

चकराता आने वाले पर्यटकों के लिए रॉक क्लाइम्बिंग पहली पसंद बन गई है। कई पर्सनल गेटअवे द्वारा इस एक्टिविटी को आयोजित किया जाता है।

5) बर्ड वॉचिंग

देवबन भारत के चकराता के पास एक फेमस जगह है। जहां आप शानदार नजारों और पक्षियों को देख सकते हैं। ये जगह चकराता से लगभग 12 किमी दूर है। बर्ड वॉचिंग पसंद है तो यहां जरूर जाएं।

ये भी पढ़ें:इस मंदिर में शिकायत लेकर पहुंचते हैं लोग, न्याय के देवता के नाम से है फेमस
ये भी पढ़ें:उत्तराखंड में फेमस हैं देवी के ये 5 मंदिर, इस साल नवरात्रि पर कर आएं दर्शन

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।