उत्तराखंड में फेमस हैं देवी के ये 5 मंदिर, इस साल नवरात्रि पर कर आएं दर्शन 5 famous goddess temples in Uttarakhand you Can visit them during Navratri, Travel news in Hindi - Hindustan
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़यात्रा5 famous goddess temples in Uttarakhand you Can visit them during Navratri

उत्तराखंड में फेमस हैं देवी के ये 5 मंदिर, इस साल नवरात्रि पर कर आएं दर्शन

  • देवभूमि उत्तराखंड कई मंदिरों का घर है। इस जगह पर देवी-देवताओं के अलग-अलग मंदिर है। अगर आप नवरात्रि के दिनों में उत्तराखंड जा रहे हैं तो यहां पर देवी के फेमस मंदिरों के दर्शन जरूर करें। देखिए, उत्तराखंड में फेमस देवी के 5 मंदिर-

Avantika Jain लाइव हिन्दुस्तानWed, 19 March 2025 12:35 PM
share Share
Follow Us on
उत्तराखंड में फेमस हैं देवी के ये 5 मंदिर, इस साल नवरात्रि पर कर आएं दर्शन

घूमने फिरने के लिहाज से उत्तराखंड को अच्छी जगह माना जाता है। यहां घूमने फिरने के अलावा ढेरों मंदिर भी हैं। यही वजह है की इस जगह को देवभूमि भी कहा जाता है। उत्तराखंड के गढ़वाल और कुमाऊं इलाके में कई फेमस देवी मंदिर हैं, जहां भक्तों की खूब भीड़ उमड़ती है। यहां हम उत्तराखंड के 5 फेमस मंदिरों के बारे में बता रहे हैं। जहां आप नवरात्रि के दौरान दर्शन के लिए जा सकते हैं।

1) नैना देवी मंदिर, नैनीताल

नैना देवी मंदिर खूबसूरत नैनीताल झील के पास में है। यह मंदिर माता सती के 51 शक्तिपीठों में एक हैं। इस मंदिर के प्रति लोगों की अटूट आस्था है। कहते हैं कि माता के आशीर्वाद से आंखों से जुड़ी सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं।

2) सुरकंडा देवी, धनौल्टी

कद्दूखाल को जोड़ने वाली मोटर योग्य सड़क से लगभग 2 किमी दूर सुरकंडा देवी एक पहाड़ पर स्थित है। कम भीड़भाड़ वाला यह मंदिर ऊंची पर्वत चोटियों और सुंदर नजारों को प्रस्तुत करता है। मंदिर के रास्ते में फूलों के बगीचे और खूबसूरत हिमालयी पक्षी देखने को मिलेंगे।

3) चंद्रबदनी देवी मंदिर, टिहरी

कांडीखाल से 10 किमी उत्तर और रुद्रप्रयाग से 22 किमी दूर स्थित चंद्रबदनी देवी का मंदिर देवी सती के शरीर के अंग से धन्य शक्ति पीठों में से एक है। कहा जाता है कि देवी का धड़ यहां गिरा था।

4) नंदा देवी मंदिर, अल्मोड़ा

अल्मोड़ा जिले में स्थित यह मंदिर एक देवी का निवास स्थान है, जिसे कुमाऊंनी लोगों की बेटी के रूप में पूजा जाता है। देवी को कुमाऊं के साथ-साथ उत्तराखंड के अन्य हिस्सों के निवासियों का रक्षक माना जाता है।

5) मनसा देवी मंदिर, हरिद्वार

मनसा देवी मंदिर हरिद्वार में है। इस मंदिर में देवी के दर्शन करने जाना है तो आप रोपवे या सामान्य ट्रेकिंग रूट से जा सकते हैं। जब पहाड़ी की चोटी पर पहुंचते हैं तो हरिद्वार का सुंदर नजारा देखा जा सकता है।

ये भी पढ़ें:राजस्थान के 5 फेमस माता मंदिर, दर्शन मात्र से पूरी होगी मनोकामना
ये भी पढ़ें:दुर्गा के फेमस मंदिर में से एक है ज्वाला जी, जानिए यहां कैसे पहुंचे

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।