Mass Candle Rally in Driverhat Protests Against Hindu Genocide in Pahalgam Jammu Kashmir पहलगाम में हिन्दुओं के नरसंहार के विरोध में लोगों ने निकाली कैंडल रैली, Ramgarh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRamgarh NewsMass Candle Rally in Driverhat Protests Against Hindu Genocide in Pahalgam Jammu Kashmir

पहलगाम में हिन्दुओं के नरसंहार के विरोध में लोगों ने निकाली कैंडल रैली

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हिन्दुओं के खिलाफ हुए नरसंहार के विरोध में ड्राईवरहाट में विशाल कैंडल रैली का आयोजन किया गया। रैली का नेतृत्व पूर्व भाजपा अध्यक्ष रणधीर सिंह और मुखिया विभा देवी ने किया।...

Newswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़Fri, 25 April 2025 05:50 PM
share Share
Follow Us on
पहलगाम में हिन्दुओं के नरसंहार के विरोध में लोगों ने निकाली कैंडल रैली

वेस्ट बोकारो, निज प्रतिनिधि। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हिन्दुओं के खिलाफ हमला और नरसंहार के विरोध में गुरुवार को देर शाम ड्राईवरहाट में विशाल कैंडल रैली निकाली गई। जिसका नेतृत्व पूर्व भाजपा घाटो मंडल अध्यक्ष रणधीर सिंह एवं बारुघुटू पूर्वी मुखिया विभा देवी ने किया। हाथों में आक्रोश का प्रतीक जलता हुआ कैंडल लेकर सैकड़ों महिलाओं, पुरुषों के साथ-साथ युवक और युवतियां पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए मंदिर परिसर से निकले। रैली ड्राइवर हाट कॉलोनी के विभिन्न मार्गों से होते हुए, अमर नगर, बाजार टांड़, बोरिंग कैंप कॉलोनी से गुजरते हुए पुनः उसी मार्ग से होकर मंदिर परिसर लौट कर सभा में बदल गई। सभा को संबोधित करते हुए रणधीर सिंह, विभा देवी और बारुघुटू मध्य के मुखिया प्रतिनिधि अशोक यादव ने कहा कि पाकिस्तान अपनी घृणित कारवाई से बाज नहीं आ रहा। जिस प्रकार से पाकिस्तान के पाले हुए आतंकियों ने न केवल चुन चुन कर हिंदुओं का नरसंहार किया बल्कि चिन्हित करने के लिए कलमा पढ़े जाने और कपड़े उतरवा कर शिनाख्त के बाद लोगों की नृशंस हत्या की। कितने ही मांओं की गोद और बहनों का सुहाग उजाड़ा है। हम अपनी मोदी सरकार से आतंकियों को पालने वाले पाकिस्तान के खिलाफ़ सख्त से सख्त कार्यवाही की मांग की। उन्होंने कहा कि आज दुनिया भी भारत के साथ है और तमाम विपक्षी पार्टियां भी सरकार के हर उस कार्यवाही के साथ खड़े हैं। पाकिस्तान ने न केवल हिंदुओं का नरसंहार किया बल्कि उसने भारत और भारतीयों की आत्मा पर प्रहार किया है। जो किसी भी प्रकार से माफी योग्य नहीं।

इस कैंडल रैली को सुरेन्द्र यादव, नरेंद्र सिंह, राजू सोनी, सुनील सिंह, सुधीर सिंह, शुभम बाबू, विशाल अनुज, रामाश्रय यादव सुगेश्वर ठाकुर, अनामिका सिन्हा, गगन कुमार, रमनी देवी, सरोज देवी अमन, राजेश विश्वकर्मा, अप्पू सिंह, अशोक यादव, अभिनव सिंह, राजन कुमार शंकर कुमार और मीरा देवी सहित पुलिस के जवानों का भी भरपूर सहयोग मिला।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।