top 5 reasons which says why you should not eat after 8pm for quick weight loss रात 8 बजे के बाद खाना न खाने से मिलते हैं ये 5 फायदे, वेट लॉस हो जाता है आसान
Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइलरात 8 बजे के बाद खाना न खाने से मिलते हैं ये 5 फायदे, वेट लॉस हो जाता है आसान

रात 8 बजे के बाद खाना न खाने से मिलते हैं ये 5 फायदे, वेट लॉस हो जाता है आसान

अगर आप अपना वेट लॉस जल्दी करना चाहते हैं तो आपको अपने खानपान की आदतों में कुछ जरूरी बदलाव करने की जरूरत हो सकती है। आयुर्वेद में भोजन करने का सही समय बताया गया हैं, जिसकी मदद से आप अपना वेट लॉस आसानी से कर सकते हैं।  

Manju MamgainThu, 29 May 2025 05:52 PM
1/7

रात 8 बजे से पहले डिनर करने से मिलते हैं ये 5 फायदे

अगर आप अपना वेट लॉस जल्दी करना चाहते हैं तो आपको अपने खानपान की आदतों में कुछ जरूरी बदलाव करने की जरूरत हो सकती है। आयुर्वेद के अनुसार अच्छी सेहत के लिए भोजन करने के कुछ नियम बताए गए हैं, जिसमें एक नियम भोजन करने के समय को लेकर भी है। हेल्थ एक्सपर्ट की मानें तो जल्दी वेट लॉस करने के लिए रात को 8 बजे से पहले डिनर कर लेना चाहिए। आइए जानते हैं आखिर क्या है इसके पीछे की वजह और फायदे। Pic Credit: Shutterstock

2/7

पाचन में सुधार

देर रात भोजन करने से पाचन तंत्र पर दबाव पड़ता है, जिससे मेटाबॉलिज्म धीमा हो सकता है। लेकिन यही भोजन रात 8 बजे से पहले करने से शरीर को भोजन पचाने और ऊर्जा को स्टोर करने के लिए पर्याप्त समय मिल जाता है। जिससे पाचन में सुधार होता है। Pic Credit: Freepik

3/7

कैलोरी कंट्रोल

देर रात डिनर करने से व्यक्ति अनावश्यक कैलोरी जैसे चिप्स, मिठाई आदि स्नैक्स का अधिक मात्रा में सेवन कर लेता है। लेकिन रात 8 बजे के बाद खाना न खाने से कैलोरी की मात्रा का सेवन कम होता है, जो वजन घटाने में मदद करता है। Pic Credit: Freepik

4/7

बेहतर नींद

देर रात भोजन करने से नींद की गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है, जिससे हार्मोन असंतुलन (जैसे लेप्टिन और घ्रेलिन) बढ़ता है। ये हार्मोन भूख को नियंत्रित करते हैं, और इनका असंतुलन वजन बढ़ा सकता है। रात 8 बजे के बाद न खाने से नींद बेहतर आती है, जो वेट कंट्रोल करने में मदद करती है। Pic Credit: Freepik

5/7

हेल्दी मेटाबॉलिज्म

देर रात भोजन करने से इंसुलिन संवेदनशीलता प्रभावित हो सकती है, जिससे मोटापा और डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है। लेकिन रात 8 बजे के पहले डिनर करने से मेटाबॉलिज्म स्वस्थ बना रहता है। Pic Credit: Freepik

6/7

देर रात खाना ना खाने से क्या वाकई वजन कम करने में मदद मिलती है

रात 8 बजे के बाद खाना न खाना एक तरह की इंटरमिटेंट फास्टिंग है, जो फैट बर्निंग को बढ़ावा देती है। रात 8 बजे के बाद खाना न खाने से वजन कम करने में मदद मिल सकती है, बशर्ते आप कुल कैलोरी की मात्रा और आहार की गुणवत्ता पर भी ध्यान दें। Pic Credit: Freepik

7/7

सावधानियां

रात 8 बजे से पहले संतुलित और पौष्टिक भोजन लें, जिसमें फाइबर, प्रोटीन और स्वस्थ वसा शामिल हों। अगर आपको पहले से ही डायबिटीज या अन्य स्वास्थ्य समस्या है तो इस तरह की डाइट रूल को फॉलो करने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। रात में हल्का भोजन जैसे सूप, सलाद या दाल लें। इसके अलावा नियमित व्यायाम और पर्याप्त पानी पीने से भी वजन घटाने में मदद मिल सकती है। Pic Credit: Freepik