Republic Day parade 2025 sukhoi and rafale steals the show पिनाक, सुखोई और राफेल...10 PHOTOS में देखें गणतंत्र दिवस पर सेना का शौर्य
Hindi Newsफोटोपिनाक, सुखोई और राफेल...10 PHOTOS में देखें गणतंत्र दिवस पर सेना का शौर्य

पिनाक, सुखोई और राफेल...10 PHOTOS में देखें गणतंत्र दिवस पर सेना का शौर्य

  • गणतंत्र दिवस के मौके पर पूरी दुनिया ने भारत का शौर्य और पराक्रम देखा। इस दौरान भारत ने जमीन से लेकर आसमान तक की अपनी ताकत दिखाई। पिनाक और सुखोई के शानदार प्रदर्शन के बाद राफेल विमानों ने भी आकाश में उड़ान भरी। देखिए तस्वीरें

DeepakSun, 26 Jan 2025 12:53 PM
1/10

सुखाई का शौर्य

गणतंत्र दिवस परेड के मौके पर सुखाई विमान ने भी उड़ान भरी।

2/10

राफेल

राफेल विमान ने जब गणतंत्र दिवस परेड में कर्तव्य पथ के ऊपर उड़ान भरी तो भारत का सीना गर्व से चौड़ा हो गया।

3/10

पराक्रमी पिनाक

पिनाक मल्टी लॉन्चर रॉकेट सिस्टम गणतंत्र दिवस परेड में आन-बान-शान से शामिल हुआ। इसकी कमान संभाली लेफ्टिनेंट तुषार तोमर ने। इसका मोटो है वीरावेल वेत्रिवेल।

4/10

कॉम्बैट व्हीकल

इस दौरान सेना के कॉम्बैट व्हीकल्स का भी प्रदर्शन हुआ। बीएमपी-2 इंफैंट्री कॉम्बैट व्हीकल्स की कमान संभाली लेफ्टिनेंट सौरव प्रताप सिंह ने।

5/10

ब्रह्मोस

ब्रह्मोस का प्रदर्शन कैप्टन सूरज सिंह के नेतृत्व में हुआ। ब्रह्मोस का मोटो है, ‘सबसे आगे, सबसे तेज’।

6/10

नारी शक्ति

परेड के दौरान नारी शक्ति की झलक भी देखने को मिली।

7/10

भीष्म टैंक

सेना का टैंक टी-90 भीष्म भी गणतंत्र दिवस परेड में शामिल हुआ। टैंक पर सवार थे कैप्टन नवजोत सिंह अटवाल। इस टैंक का मोटो है विजय या वीरगति।

8/10

हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा

गणतंत्र दिवस परेड के दौरान कर्तव्य पथ पर हेलीकॉप्टर से लोगों के ऊपर फूल भी बरसाए गए।

9/10

बुलेट पर जवान

इस दौरान बुलेट पर सवार भारतीय सेना के जवानों ने शानदार प्रदर्शन कर सभी का मन मोह लिया।

10/10

अग्निबाण मल्टी बैरल रॉकेट लांचर

गणतंत्र दिवस परेड में भारतीय सेना के शौर्य और बहादुरी की झलक देखने को मिली। इस दौरान अग्निबाण मल्टी बैरल लांचर परेड में नजर आया।