आईपीएल 2025 में आरसीबी के खिलाफ उसके होमग्राउंड बेंगलुरु में खेली गई 93 रनों की नाबाद पारी को आईपीएल में केएल राहुल की सर्वश्रेष्ठ पारियों में गिना जा सकता है। वैसे बेंगलुरु तो उनका घर ही है, इसीलिए उस पारी के बाद उन्होंने कहा था- यह मेरा ग्राउंड है। राहुल ने नॉट आउट रहते हुए सिर्फ 53 गेंद में 93 रन की पारी खेली और दिल्ली कैपिटल्स को जीत दिलाई। अपनी पारी में उन्होंने 7 चौके और 6 छक्के जड़े।
केएल राहुल ने 2020 में आरसीबी के ही खिलाफ नॉट आउट रहते हुए शतक जड़ा था। पंजाब किंग्स की तरफ से खेलते हुए उन्होंने दुबई में 132 रनों की नाबाद पारी खेली थी। इस दौरान उन्होंने 14 चौके और 7 छक्के लगाए। इस मैच को पंजाब ने 97 रनों से जीता था और केएल राहुल प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए थे। केएल राहुल ने आईपीएल में अब तक 5 शतक जड़े हैं। ( नोट- तस्वीर 2025 की है)
केएल राहुल ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 2022 में उनके होमग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में नॉटआउट रहते हुए शतक जड़ा था। उन्होंने लखनऊ सुपर जॉइंट्स की तरफ से खेलते हुए 62 गेंदों में 103 रनों की नाबाद पारी खेली थी। इस दौरान उन्होंने 12 चौके और 4 छक्के लगाए थे। उस मैच में लखनऊ ने 36 रन से जीत हासिल की थी। (नोट- तस्वीर इस आईपीएल सीजन की है)
आईपीएल 2022 में केएल राहुल ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ एक और शतकीय पारी खेली थी। संयोग से तब भी उन्होंने 103 रनों की ही नाबाद पारी खेली थी। विरोधी टीम भी वही, व्यक्तिगत स्कोर भी वही, फर्क इतना था कि ये मैच मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला गया था। इस पारी में केएल राहुल ने 60 गेंदों का सामना किया। इस दौरान उन्होंने 9 चौके और 4 छक्के लगाए। इस मैच को लखनऊ ने 18 रन से जीता था। (नोट- तस्वीर आईपीएल 2025 की है)
केएल राहुल ने 2019 में भी मुंबई इंडियंस के खिलाफ शतकीय पारी खेली थी। खास बात ये है कि आईपीएल में अब तक उनके 4 शतक है। चारों में वह नाबाद रहे हैं और इनमें से 3 तो सिर्फ मुंबई के खिलाफ आए हैं। 2019 में उन्होंने वानखेड़े में MI के खिलाफ 64 गेंदों में 100 रनों की नाबाद पारी खेली थी। (नोट- तस्वीर आईपीएल 2025 की है)
केएल राहुल 2013 से आईपीएल खेल रहे हैं। अब तक यानी 18 अप्रैल 2025 तक उन्होंने कुल 137 मैच खेले हैं। इसमें उन्होंने 45.99 के प्रभावशाली औसत से 4921 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 4 शतक और 39 अर्धशतक लगाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 135.45 है। वह आईपीएल में अब तक 12 सीजन खेल चुके हैं और 6 बार 500 से ज्यादा रन बनाए हैं। इस सीजन में अब तक 5 मैच में उनके 238 रन पूरे हो चुके हैं। तस्वीर में वह अपनी पत्नी आथिया शेट्टी के साथ दिख रहे हैं।