आईपीएल के इतिहास में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा छक्के एक सीजन में जड़ने वाले बल्लेबाज कौन-कौन से हैं? ये सवाल आपके दिमाग में भी जरूर होगा। इसका उत्तर आपको आज मिल जाएगा। लिस्ट में सबसे ऊपर विराट कोहली हैं। श्रेयस अय्यर का नाम भी इस क्लब में शामिल हो चुका है। अन्य तीन कप्तान कौन हैं? उनके बारे में भी जान लीजिए।
आईपीएल के एक सीजन में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज विराट कोहली हैं। 2016 के सीजन में विराट कोहली ने 38 छक्के जड़े थे। वे उस समय रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू यानी RCB के कप्तान थे।
डेविड वॉर्नर का नाम आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले कप्तानों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। उन्होंने 2016 के सीजन में 31 छक्के सनराइजर्स हैदराबाद यानी एसआरच के लिए जड़े थे।
आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले कप्तानों की लिस्ट में संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर श्रेयस अय्यर भी आ गए हैं। श्रेयस अय्यर ने 2025 में कुल 31 छक्के अब तक जड़ दिए हैं। उनको कम से कम दो मैच और मिलने वाले हैं। वे पंजाब किंग्स के कप्तान हैं।
एमएस धोनी आईपीएल के एक सीजन में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वालों की लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। उन्होंने 2018 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए कुल 30 छक्के जड़े थे।
केएल राहुल का नाम इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर है। वे एक नहीं, बल्कि दो बार 30-30 छक्के बतौर कप्तान आईपीएल में जड़ चुके हैं। 2021 में पंजाब किंग्स के लिए और 2022 में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए उन्होंने ये कमाल किया था।