Top 10 Virat Kohli Test Records Most wins as Test captain of India to Most double centuries विराट कोहली के वो 10 टेस्ट रिकॉर्ड, जिन्हें कभी नहीं भूलेगी दुनिया; कोई भारतीय नहीं कर सका ऐसा
Hindi Newsफोटोखेलविराट कोहली के वो 10 टेस्ट रिकॉर्ड, जिन्हें कभी नहीं भूलेगी दुनिया; कोई भारतीय नहीं कर सका ऐसा

विराट कोहली के वो 10 टेस्ट रिकॉर्ड, जिन्हें कभी नहीं भूलेगी दुनिया; कोई भारतीय नहीं कर सका ऐसा

भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया है। उन्होंने 123 टेस्ट में 9230 रन बनाए। चलिए, आपको कोहली के उन 10 धांसू रिकॉर्ड के बारे में बताते हैं, जिन्हें दुनिया कभी नहीं भूलेगी।

Md.Akram Mon, 12 May 2025 01:05 PM
1/10

सबसे ज्यादा जीत

विराट कोहली के नाम बतौर भारतीय कप्तान सबसे ज्याद टेस्ट मैच जीतने के रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने 2014 से 2022 तक 68 टेस्ट में कप्तानी की और 40 जीते। 17 मैच ड्रॉ पर छूटे। कोहली के अलावा कोई भी भारतीय कप्तान 30 टेस्ट भी नहीं जीत पाया। एमएस धोनी दूसरे नंबर पर हैं, जिन्होंने 60 टेस्ट में से 27 जीते।

2/10

सबसे ज्यादा शतक

कोहली भारतीय कप्तान के रूप में सबसे ज्यादा टेस्ट शतक ठोकने वाले प्लेयर हैं। उन्होंने 20 बार यह कारनामा अंजाम दिया।

3/10

सबसे बड़ी पारी

विराट ने बतौर भारतीय कप्तान सबसे बड़ी पारी खेलने का कमाल किया। उन्होंने साल 2019 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट में नाबाद 259 रन बनाए थे।

4/10

सर्वाधिक रेटिंग अंक

कोहली पुरुषों की आईसीसी टेस्ट बैटिंग रैंकिंग में सर्वाधिक रेटिंग अंक हासिल करने वाले भारतीय खिलाड़ी रह चुके हैं। उन्होंने 2018 में 937 अंक हासिल किए थे। उनका यह रिकॉर्ड अब भी बरकरार है।

5/10

सबसे अधिक रन

विराट ने भारतीय कप्तान के रूप में सबसे अधिक रन जुटाए हैं। उन्होंने 68 टेस्ट में 54.80 की औसत से 5864 रन बनाए। उनके बाद धोनी का नंबर है, जिनके बल्ले से 60 टेस्ट में 3454 रन निकले।

6/10

सबसे ज्यादा डबल सेंचुरी

कोहली टेस्ट में सबसे ज्यादा डबल सेंचुरी ठोकने वाले भारतीय क्रिकेटर हैं। उन्होंने अपने करियर में 7 दोहरे शतक जमाए। वह ओवरऑल लिस्ट में संयुक्त रूप से तीसरे पायदान पर हैं।

7/10

बतौर कप्तान दोहरे शतक

विराट के नाम बतौर कप्तान टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा दोहरे शतक लगाने का रिकॉर्ड है। उन्होंने 6 बार यह कारनामा किया।

8/10

सबसे ज्यादा सीरीज जीती

कोहली ने कप्तान के तौर पर लगातार सबसे ज्यादा टेस्ट सीरीज जीती हैं। उन्होंने कुल 9 बार ऐसा किया।

9/10

ऑस्ट्रेलिया में शतकीय रिकॉर्ड

विराट ऑस्ट्रेलिया में सबसे ज्यादा टेस्ट शतक जड़ने वाले भारतीय खिलाड़ी हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर 7 सेंचुरी जमाईं।

10/10

पहले एशियाई कप्तान

कोहली ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीतने वाले पहले एशियाई कप्तान हैं। उन्होंने 2018-19 में ऑस्ट्रेलिया में चार मैचों की सीरीज 2-1 से जीतकर इतिहास रचा था।