Top 5 batsmen who hit the most sixes for India in T20I Suryakumar Yadav will join Rohit Sharma club T20I में भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले टॉप-5 बल्लेबाज, रोहित के क्लब में शामिल होंगे SKY
Hindi NewsफोटोखेलT20I में भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले टॉप-5 बल्लेबाज, रोहित के क्लब में शामिल होंगे SKY

T20I में भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले टॉप-5 बल्लेबाज, रोहित के क्लब में शामिल होंगे SKY

  • भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम है। उनके पीछे दूसरे नंबर पर सूर्यकुमार यादव हैं।

Lokesh KheraThu, 16 Jan 2025 09:30 AM
1/6

सूर्या की नजरें रोहित के क्लब में शामिल होने पर

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव की नजरें रोहित शर्मा के स्पेशल क्लब में शामिल होने पर होगी। रोहित शर्मा एकमात्र ऐसे भारतीय खिलाड़ी हैं जिन्होंने T20I में 150 से अधिक छक्के जड़े हैं। सूर्या उनके इस क्लब में शामिल होने से कुछ ही कदम दूर हैं।

2/6

रोहित शर्मा सिक्सर किंग

भारत ही नहीं T20I के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के नाम है। हिटमैन ने अपने करियर में खेली 151 पारियों में 205 छक्के जड़े हैं।

3/6

सूर्या 150 छक्कों से 5 शॉट दूर

सूर्यकुमार यादव ने अभी तक खेली 74 पारियों में 145 छक्के जड़े हैं। वह इंग्लैंड के खिलाफ आगामी सीरीज में 5 छक्के जड़ते ही 150 सिक्स पूरे करने वाले दूसरे भारतीय बनेंगे।

4/6

विराट कोहली ने जड़े 124 छक्के

T20I क्रिकेट को अलविदा कह चुके किंग कोहली ने अपने करियर में खेली 117 पारियों में 124 सिक्स लगाए थे।

5/6

केएल राहुल नंबर 4 पर

99 छक्कों के साथ केएल राहुल इस लिस्ट में चौथे पायदान पर हैं। इंग्लैंड के खिलाफ आगामी सीरीज में उन्हें मौका नहीं मिला, नहीं तो वह भी छक्कों का शतक पूरा कर लेते।

6/6

हार्दिक पांड्या भी टॉप-5 में

भारतीय हरफनमौला हार्दिक पांड्या 88 छक्कों के साथ इस लिस्ट में पांचवें पायदान पर हैं।