top 5 most wickets in ipl for Mumbai Indians as jasprit bumrah inches close to Malinga मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप 5 गेंदबाज, लसिथ मलिंगा के और करीब पहुंचे जसप्रीत बुमराह
Hindi Newsफोटोखेलमुंबई इंडियंस के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप 5 गेंदबाज, लसिथ मलिंगा के और करीब पहुंचे जसप्रीत बुमराह

मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप 5 गेंदबाज, लसिथ मलिंगा के और करीब पहुंचे जसप्रीत बुमराह

जसप्रीत बुमराह चोट से वापसी के बाद IPL में अपने रंग में आते दिख रहे हैं। वह LSG के खिलाफ मैच में मुंबई इंडियंस के टॉप विकेट टेकर रहे। इतना ही नहीं, वह IPL इतिहास में MI के सबसे सफल गेंदबाज बनने की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं। पेश है MI के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप 5 गेंदबाजों की लिस्ट।

Chandra Prakash PandeyMon, 28 April 2025 04:22 PM
1/5

जसप्रीत बुमराह

जसप्रीत बुमराह की बात करें तो वह आईपीएल के इतिहास में मुंबई इंडियंस के दूसरे सफल गेंदबाज हैं। उन्होंने 142 मैच में अब तक 177 विकेट हासिल किए हैं। लखनऊ सुपर जॉयंट्स के खिलाफ रविवार को उन्होंने 4 विकेट चटकाए थे। इसके साथ ही बुमराह अब मुंबई इंडियंस के इतिहास के सबसे सफल गेंदबाज लसिथ मलिंगा से महज 18 विकेट पीछे हैं। (नोट- बुमराह के विकेट का आंकड़ा 28 अप्रैल 2025 तक का है)

2/5

लसिथ मलिंगा

मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड लसिथ मलिंगा के नाम है। उन्होंने 139 मैच में 195 विकेट चटकाए हैं। मलिंगा अब आईपीएल में बतौर खिलाड़ी नहीं दिखते। उन्होंने एमआई के लिए अपना आखिरी आईपीएल मैच 2019 में खेला था। फिलहाल वह मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी कोच हैं।

3/5

हरभजन सिंह

मुंबई इंडियंस के सबसे सफल गेंदबाजों की बात करें तो इस लिस्ट में हरभजन सिंह तीसरे नंबर पर हैं। भज्जी ने टीम के लिए 158 मैच में 147 विकेट झटके हैं।

4/5

कायरन पोलार्ड

अपने लंबे-लंबे सिक्स से खास पहचान बनाने वाले ऑलराउंडर कायरन पोलार्ड मुंबई इंडियंस के चौथे सबसे सफल गेंदबाज हैं। उन्होंने 211 मैच में 79 विकेट झटके हैं। पोलार्ड अभी मुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच हैं।

5/5

मिशेल मैक्ग्लाशन

न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज मिशेल मैक्ग्लाशन मुंबई इंडियंस के पांचवें सबसे सफल गेंदबाज हैं। एमआई के लिए उनके नाम सिर्फ 56 मैच में 71 विकेट दर्ज हैं।