इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के ठोकने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम दर्ज है। वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज गेल ने साल 2012 में आईपीएल में 14 पारियां खेलकर 59 सिक्स लगाए थे। वह तब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) में थे।
फेहरिस्त में दूसरे नंबर पर वेस्टइंडीज के धाकड़ ऑलराउंडर आंद्रे रसेल हैं। रसेल ने आईपीएल 2019 में 13 पारियों में 53 छक्के मारने का का कारनामा किया था। वह आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के लिए खेलते हैं।
इंग्लैंड के बल्लेबाज जोस बटलर ने आईपीएल 2022 में 17 पारियों में 45 सिक्स जड़ने का कमाल किया था। बटलर उस वक्त राजस्थान रॉयल्स (आरआर) में थे। वह आईपीएल 2025 में गुटरात टाइटंस (जीटी) के लिए खेल रहे।
सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा सूची में चौथे नंबर पर हैं। उनका लिस्ट में होना आपको जरूर चौंकाएगा। उन्होंने 2024 में 16 पारियों में 42 छक्के उड़ाए थे।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली लिस्ट में फिसड्डी हैं। उन्होंने 2016 में आईपीएल की 16 पारियों में 38 छक्के जमाए थे। कोहली तकनीकी रूप से बेहद मजबूत बल्लेबाज हैं और छक्कों के लिए नहीं जाने जाते सेकिन फिर भी लिस्ट में उनका नाम है।