PSEB 12th Result 2025 released Harsirat Kaur topped with 100 percent marks know toppers list PSEB 12th Result 2025: पंजाब बोर्ड 12वीं में हरसिरत कौर ने 100% लाकर किया टॉप, जानें टॉपर्स लिस्ट, Career Hindi News - Hindustan
Hindi Newsकरियर न्यूज़PSEB 12th Result 2025 released Harsirat Kaur topped with 100 percent marks know toppers list

PSEB 12th Result 2025: पंजाब बोर्ड 12वीं में हरसिरत कौर ने 100% लाकर किया टॉप, जानें टॉपर्स लिस्ट

PSEB Punjab Board 12th Result 2025: पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSBE) की ओर से आज 14 मई 2025 को पंजाब बोर्ड 12वीं रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इस वर्ष पंजाब बोर्ड 12वीं में बरनाला की हरसिरत कौर ने 500/500 अंक प्राप्त कर टॉप किया है।

Prachi लाइव हिन्दुस्तानWed, 14 May 2025 05:51 PM
share Share
Follow Us on
PSEB 12th Result 2025: पंजाब बोर्ड 12वीं में हरसिरत कौर ने 100% लाकर किया टॉप, जानें टॉपर्स लिस्ट

pseb.ac.in PSEB 12th Result 2025: पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSBE) की ओर से आज 14 मई 2025 को पंजाब बोर्ड 12वीं रिजल्ट जारी कर दिया गया है। परीक्षा में उपस्थित छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। इसके अलावा आप अपना रिजल्ट लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट www.livehindustan.com पर भी आसानी से चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को रोल नंबर की जरूरत पड़ेगी। इस वर्ष पंजाब बोर्ड 12वीं में बरनाला की हरसिरत कौर ने 500/500 अंक प्राप्त कर टॉप किया है।

इस साल परीक्षा में कुल 2,65,388 छात्र शामिल हुए थे, जिनमें से 2,41,506 पास हुए हैं। कुल मिलाकर 91% स्टूडेंट्स पास हुए हैं। लड़कों का पास प्रतिशत 88.08% रहा है।पंजाब बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 में लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों से 6% से अधिक है। लड़कियों का पास प्रतिशत 94.32% रहा है। पंजाब बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 में सभी जिलों में अमृतसर जिले ने 96.29% हासिल कर टॉप किया है। इस वर्ष कुल 141156 लड़कों ने परीक्षा में भाग लिया था, जिसमें से कुल 124328 लड़के पास होने में सफल हुए हैं। इस वर्ष कुल 124229 लड़कियों ने परीक्षा में भाग लिया था जिसमें से कुल 117175 लड़कियों को सफल घोषित किया गया है।

ये भी पढ़ें:कॉमर्स स्टूडेंट्स के लिए 12वीं के बाद टॉप 10+ करियर ऑप्शन, चमक जाएगा भविष्य
ये भी पढ़ें:अच्छी जॉब पाने के लिए, साइंस स्टूडेंट्स के लिए 12वीं के बाद टॉप 10 करियर ऑप्शन
ये भी पढ़ें:बेस्ट जॉब पाने के लिए, 12वीं के बाद आर्ट्स स्टूडेंट्स के लिए टॉप 10 करियर ऑप्शन

पंजाब बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 के टॉपर्स-

1. हरसीरत कौर- 500 अंक

2. मनवीर कौर- 498 अंक

3. अर्श- 498 अंक

पंजाब बोर्ड 12वीं में स्कूलों का रिजल्ट

सरकारी स्कूलों का पास प्रतिशत- 91.01%

प्राइवेट स्कूलों का पास प्रतिशत- 92.47%

एडेड स्कूलों का पास प्रतिशत- 86.86%

पंजाब बोर्ड 12वीं में शहरी (अर्बन) क्षेत्रों का रिजल्ट

परीक्षा में शामिल हुए छात्रों की संख्या- 116303

पास होने वाले छात्रों की संख्या- 105537

पास प्रतिशत- 90.74%

पंजाब बोर्ड 12वीं में ग्रामीण (रूरल) क्षेत्रों का रिजल्ट

परीक्षा में शामिल हुए छात्रों की संख्या- 149085

पास होने वाले छात्रों की संख्या- 135969

पास प्रतिशत- 91.20%

लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ , CBSE Board Result, MP Board 10th result, MP Board 12th result अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर|