Who has the most sixes in first over in IPL Yashasvi Jaiswal Equals Virat Kohli During RR vs PBKS Match IPL में पहले ओवर में किसने जड़े सबसे ज्यादा छक्के? यशस्वी जायसवाल ने कर ली विराट कोहली की बराबरी
Hindi NewsफोटोखेलIPL में पहले ओवर में किसने जड़े सबसे ज्यादा छक्के? यशस्वी जायसवाल ने कर ली विराट कोहली की बराबरी

IPL में पहले ओवर में किसने जड़े सबसे ज्यादा छक्के? यशस्वी जायसवाल ने कर ली विराट कोहली की बराबरी

आईपीएल में पहले ओवर में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले टॉप 5 प्लेयर की लिस्ट में दो विदेशी हैं। यशस्वी जायसवाल ने ब्रेंडन मैक्कुलम को पछाड़ दिया है।

Md.Akram Sun, 18 May 2025 06:57 PM
1/5

यशस्वी जायसवाल

राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के खिलाफ अर्धशथकीय पारी खेली। उन्होंने 25 गेंदों में 9 चौकों और एक छक्के की बदौलत 50 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी का एकमात्र छक्का पहले ओवर में लगाया। यशस्वी ने अर्शदीप सिंह द्वारा डाले गए पहले ओवर में 22 रन कूटे थे। यशस्वी आईपीएल में पहले ओवर में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। वह पहले ओवर में 11 छक्के मार चुके हैं। उन्होंने विराट कोहली की बराबरी कर ली है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के स्टार ओपनर कोहली ने भी आईपीएल इतिहास में पहले ओवर में 11 छक्के लगाए हैं।

2/5

ब्रेंडन मैक्कुलम

यशस्वी ने न्यूजीलैंड के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर ब्रेंडन मैक्कुलम का रिकॉर्ड तोड़ा है। मैक्कुलम ने आईपीएल में पहले ओवर में कुल 10 छक्के जमाए। उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग में 2008 से 2018 तक 109 मैच खेले।

3/5

रोहित शर्मा

आईपीएल में पहले ओवर में सबसे ज्यादा सिक्स जड़ने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम दर्ज है। 'हिटमैन' के नाम से मशहूर रोहित अभी तक 13 छक्के मार चुके हैं। वह मुंबई इंडियंस (एमआई) के लिए ओपनिंग करते हैं।

4/5

वीरेंद्र सहवाग

रोहित के बाद पूर्व भारतीय विस्फोटक ओपनर वीरेंद्र सहवाग का नंबर है। सहवाग ने आईपीएल में पहले ओवर में 12 सिक्स लगाए। वह 2008 से 2015 तक आईपीएल में एक्टिव रहे।

5/5

क्रिस गेल

वेस्टइंडीज के पूर्व धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल भी सूची में शामिल हैं। उन्होंने आईपीएल में पहले ओवर में 12 छक्के ठोके। गेल ने 2009 से 2021 तक 142 आईपीएल मैच खेले।