Who Hits Fastest fifty in WPL History Chinelle Henry missed new record by 1 ball During Delhi Capitals vs UP Warriorz WPL इतिहास में सबसे तेज फिफ्टी जड़ने वाली टॉप-5 प्लेयर, हेनरी 1 गेंद से नए रिकॉर्ड से चूकीं
Hindi NewsफोटोखेलWPL इतिहास में सबसे तेज फिफ्टी जड़ने वाली टॉप-5 प्लेयर, हेनरी 1 गेंद से नए रिकॉर्ड से चूकीं

WPL इतिहास में सबसे तेज फिफ्टी जड़ने वाली टॉप-5 प्लेयर, हेनरी 1 गेंद से नए रिकॉर्ड से चूकीं

  • यूपी वॉरियर्स की ऑलराउंडर चिनेल हेनरी ने शनिवार को महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2025 में गदर काटा। उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में 18 गेंदों में तूफानी फिफ्टी ठोकी।

Md.Akram Sat, 22 Feb 2025 10:17 PM
1/5

चिनेल हेनरी

वेस्टइंडीज की चिनेल हेनरी महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) इतिहास में संयुक्त रूप से सबसे तेज फिफ्टी जड़ने वाली प्लेयर बन गई हैं। यूपी वॉरियर्स का हिस्सा ऑलराउंडर चिनेल ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 18 गेंदों में तूफानी अर्धशथक कंप्लीट किया। वह महज एक गेंद से नया रिकॉर्ड बनाने से चूक गईं। चिनेल ने नौवें नंबर पर उतरने के बाद 23 गेंदों में 62 रनों की पारी खेली, जिसमें 2 चौके और 8 छक्के शामिल हैं।

2/5

सोफिया डंकले

इंग्लैंड की सोफिया डंकले ने डब्ल्यूपीएल 2023 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ 18 गेंदों में फिफ्टी जड़ने का कारनामा अंजाम दिया था। वह तब गुजरात जायंट्स (जीटी) का हिस्सा थीं।

3/5

शेफाली वर्मा

लिस्ट में तीसरे नंबर पर भारतीय बल्लेबाज शेफाली वर्मा हैं। दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलने वाली शेफाली ने डब्ल्यूपीएल 2023 में 19 गेंदों में अर्धशतक लगाया था। उन्होंने यह कमाल गुजरात जायंट्स के विरुद्ध किया।

4/5

सोफी डिवाइन

न्यूजीलैंड की दिग्गज खिलाड़ी सोफी डिवाइन 20 गेंदों में अर्धशतक लगा चुकी हैं। उन्होंने 2023 में यह कारनामा गुजरात के खिलाफ किया था। डिवाइन आरसीबी का हिस्सा हैं लेकिन अनफिट होने के कारण मौजूद सीजन में नहीं खेल रहीं।

5/5

हरमनप्रीत कौर

भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर पांचवें स्थान पर हैं। हरमनप्रीत ने डब्ल्यूपीएल 2023 में गुजरात के खिलाफ 22 गेंदों में फिफ्टी ठोकी थी। वह मुंबई इंडियंस (एमआई) की कप्तान हैं।