Top 6 ucapped indian batsmen having Highest strike rate in an IPL season photos priyansh arya prabhsimran आईपीएल में अनकैप्ड भारतीयों ने तेजी से कूटे हैं रन, प्रियांश आर्या के साथ लिस्ट में इनके भी नाम
Hindi Newsफोटोआईपीएल में अनकैप्ड भारतीयों ने तेजी से कूटे हैं रन, प्रियांश आर्या के साथ लिस्ट में इनके भी नाम

आईपीएल में अनकैप्ड भारतीयों ने तेजी से कूटे हैं रन, प्रियांश आर्या के साथ लिस्ट में इनके भी नाम

आईपीएल में अनकैप्ड भारतीय क्रिकेटरों का हमेशा जलवा रहा है। हर सीजन में युवा बल्लेबाजों ने अपने बल्ले का जौहर दिखाया है। आइए देखते हैं अलग-अलग सीजन में कम से कम 400 रन बनाने वाले किस अनकैप्ड बल्लेबाज का स्ट्राइक रेट सबसे हाई रहा है...

DeepakFri, 9 May 2025 11:10 PM
1/6

प्रियांश आर्या

आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स के लिए डेब्यू करने वाले प्रियांश आर्या का जलवा है। प्रियांश ने इस सीजन में अभी तक 417 रन बनाए हैं। वहीं, इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 194.85 का है। यह पिछले कुछ सीजन में अनकैप्ड भारतीयों में सबसे बेहतरीन है।

2/6

प्रभसिमरन सिंह

प्रभसिमरन सिंह पंजाब किंग्स के लिए पिछले कुछ सीजन से लगातार अच्छा खेल रहे हैं। इस सीजन में भी उनका प्रदर्शन और भी शानदार हैं। उन्होंने अभी तक 487 रन बनाए हैं, जबकि उनका स्ट्राइक रेट 170.87 का रहा है।

3/6

यशस्वी जायसवाल

राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज यशस्वी ने आईपीएल 2023 में शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने उस सीजन में कुल 625 रन बनाए थे। वहीं, इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 163.61 था।

4/6

राहुल त्रिपाठी

राहुल त्रिपाठी का उभार भी आईपीएल से हुआ है। साल 2022 में वह सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा थे। इस सीजन में राहुल त्रिपाठी ने कुल 413 रन बनाए थे। वहीं, राहुल त्रिपाठी का स्ट्राइक रेट 158.23 था।

5/6

रिंकू सिंह 

भारतीय क्रिकेट में आईपीएल से ही रिंकू सिंह का भी उदय हुआ है। रिंकू सिंह इस सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा थे। रिंकू ने 149.52 के स्ट्राइक रेट से 474 रन बनाए थे।

6/6

रियान पराग

इंडियन प्रीमियर लीग में रियान पराग ने साल 2024 में गजब की फॉर्म दिखाई थी। इस दौरान रियान पराग ने कुल 573 रन बनाए थे। रियान पराग का स्ट्राइक रेट 149.21 रहा था।