rajasthan crime 17 year old minor gang raped by nine men in jhalawar राजस्थान के झालावाड़ में 17 साल की लड़की के साथ 9 ने किया गैंगरेप, शादी में हुई थी शामिल, Rajasthan Hindi News - Hindustan
Hindi Newsराजस्थान न्यूज़rajasthan crime 17 year old minor gang raped by nine men in jhalawar

राजस्थान के झालावाड़ में 17 साल की लड़की के साथ 9 ने किया गैंगरेप, शादी में हुई थी शामिल

राजस्थान के झालावाड़ में 17 साल की लड़की के साथ गैंगरेप की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। पीड़िता अपनी सहेली की शादी में शामिल होने गई थी। खबर अपडेट हो रही है।

Krishna Bihari Singh हिन्दुस्तान टाइम्स, जयपुरWed, 30 April 2025 04:34 PM
share Share
Follow Us on
राजस्थान के झालावाड़ में 17 साल की लड़की के साथ 9 ने किया गैंगरेप, शादी में हुई थी शामिल

राजस्थान के झालावाड़ में 17 साल की लड़की के साथ मंगलवार रात को 9 लोगों ने कथित तौर पर गैंगरेप किया। पीड़िता अपनी सहेली की शादी में शामिल होने गई थी। झालावाड़ के अकलेरा थाने के अधिकारी भूपेश सिंह ने बताया कि घटना मंगलवार रात करीब 11.30 बजे हुई। कुछ घंटों बाद वह बुधवार तड़के घर लौटी जिसके बाद उसके परिवार के सदस्य केस दर्ज कराने थाने पहुंचे। सभी नौ आरोपी पीड़िता के परिचित हैं और उसी गांव के रहने वाले हैं।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता रात करीब 10 बजे उस सहेली से मिलने के लिए घर से निकली थी, जिसकी शादी हो रही थी। रात करीब 11.30 बजे वह शादी समारोह स्थल से बाहर निकली और शौच के लिए पास के खेत में गई। इसी दौरान 9 युवकों ने उसका अपहरण कर लिया। आरोपी पीड़िता को सुनसान जगह पर ले गए और उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों की उम्र 20 साल के आसपास है।

पीड़िता जब देर रात तक घर नहीं लौटी तो उसके परिजनों को लगा कि वह सहेली की शादी समारोह में व्यस्त होगी। आरोपियों ने नाबालिग के साथ 6 घंटे से अधिक समय तक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी पीड़िता को उसी खेत में छोड़ कर फरार हो गए। इस दौरान नाबालिग बेहोश हो गई। उसे जब होश आया तो वह घर लौटी। उसने अपने माता-पिता को घटना के बारे में बताया।

पीड़िता सुबह करीब 6:30 बजे अपने परिवार के सदस्यों के साथ थाने पहुंची। उसने सभी नौ आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 87 और 70 (2) और पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पीड़िता की मेडिकल जांच कराई गई। उसकी हालत स्थिर है। पुलिस ने कुछ ही घंटों में सभी नौ आरोपियों को दबोच लिया। वारदात की जांच जारी है।