राष्ट्रगान विवाद पर मुख्यमंत्री नीतीश का सपोर्ट करते हुए डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने लालू-राबड़ी का फोटो और वीडियो दिखाकर हमला बोला। जिसमें वो राष्ट्रगान के दौरान कुर्सी पर बैठे हुए बताए जा रहे हैं। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि आरजेडी पहले राष्ट्रद्रोहियों को टिकट देना बंद करे, तब राष्ट्रवाद की बात करें।
राष्ट्रगान के मामले पर तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के साथ-साथ बीजेपी पर भी जमकर हमला बोला। उन्होने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री लाडले हैं, मगर राष्ट्रगान के अपमान के मुद्दे पर उन्होंने एक ट्वीट भी नहीं किया। भाजपा के दो-दो उप मुख्यमंत्री हैं, मगर वो भी घटना पर कुछ नहीं बोल रहे हैं।
भाजपा के अतिपिछड़े महासम्मेलन में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि मुस्लिम समाज आपके आरक्षण के हिस्से का 10 फीसदी खा जाता है, इसे बचाना होगा। अतिपिछड़े समाज को एकजुट होकर रहना पड़ेगा। आपकी आबादी 37 फीसदी है।
डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के दही-चूड़ा भोज में आज राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान शामिल हुए । इस दौरान उन्होने मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी। राज्यपाल ने कहा कि वो महाकुंभ में भी शामिल होने प्रयागराज जाएंगे। जहां वो पूरे 3 दिन तक रुकेंगे।
2027 के अंत तक राज्य के किसी भी स्थान से तीन-साढ़े तीन घंटे में पटना पहुंचने की योजना पर काम शुरू कर दिया गया है। इसके लिए केंद्र व राज्य सरकार की डेढ़ लाख करोड़ से अधिक की योजनाओं पर काम होगा। उपमुख्यमंत्री ने माना कि बिहार में राष्ट्रीय उच्च पथों का घनत्व राष्ट्रीय औसत से कम है।
बालू के अवैध खनन पर रोक लगाने के साथ ही अब पत्थर एवं कोयला बाहर से अवैध तरीके से लाए जाने पर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। कुछ कार्य विभागों में पत्थर की ढुलाई को लेकर चालान की गड़बड़ी सामने आयी है। जिसकी जानकारी डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने दी।
भागलपुर में प्रेस कॉन्फ्रेस के दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने विजय सिन्हा पर निशाना साधा। तेजस्वी ने उन्हें सबसे बड़ा निकम्मा डिप्टी सीएम बता डाला, और कहा कि वो दया पर उपमुख्यमंत्री बने हैं। इससे पहले विजय सिन्हा ने भी तेजस्वी को घेरा था।
BPSC परीक्षा में पेपर लीक के आरोप पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने चुनौती देते हुए कहा कि एक सबूत लाइए, दो मिनट में सरकार फैसला लेगी, कि परीक्षा रद्द करनी है, या फिर नहीं। उन्होने कहा कि अभी तक की जांच में पेपर लीक का मामला सामने नहीं आया है।
उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि जब जंगलराज के युवराज विधानसभा में उपमुख्यमंत्री के रूप में बैठे थे, नेता प्रतिपक्ष के रूप में विजय सिन्हा। जिस दिन आर्थिक सर्वे की रिपोर्ट आई थी। 94 लाख परिवारों की आमदनी 6 हजार से कम थी। तब कुछ नहीं बोले थे।
बिहार बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने साफ-साफ कह दिया है कि पार्टी के कार्यकर्ता की अनदेखी किसी कीमत पर नहीं होनी चाहिए। अगर पटना कार्यकर्ता पहुंचता है तो जिस तरह सुदामा के लिए भगवान कृष्ण नंगे पांव दौड़कर पहुंचे थे, वैसे ही भाजपा कोटे के डिप्टी सीएम और मंत्रियों को पहुंचना चाहिए।