पीएसजी की तरफ से डोए ने 20वें और 63वें मिनट में गोल किए। उनके अलावा अचरफ हकीमी (12वें), ख्विचा क्वारात्सखेलिया (73वें) और स्थानापन्न सेनी मायुलु (86वें) ने एक एक गोल करके पीएसजी की रिकॉर्ड जीत सुनिश्चित की।
भारत ने 26वीं एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में कुल 24 पदकों के साथ अपने शानदार अभियान का समापन किया है। भारत के कुल 24 पदकों में आठ स्वर्ण, 10 रजत और छह कांस्य पदक शामिल है।
स्पेन के राजसिंहासन की उत्तराधिकारी राजकुमार लियोनोर के प्यार को उनके ही देश के एक फुटबॉलर ने ठुकरा दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाब्लो गावी एक अन्य लड़की से प्यार करते हैं। इसलिए उन्होंने प्रिंसेज लियोनोर के प्यार को ठुकरा दिया। ‘दिल की रानी’ के लिए ‘भविष्य के राजसिंहासन’ को ठुकरा दिया।
सात्विक साईराज रंकी रडेडी और चिराग शेट्टी की भारतीय शटलर जोड़ी ने सिंगापुर ओपन के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। उन्होंने गुरुवार को इंडोनेशियाई जोड़ी को हराकर अगले चरण में प्रवेश किया।
इंग्लैंड के लिवरपूल में फुटबॉल विक्ट्री परेड के दौरान एक शख्स ने भीड़ पर कार चढ़ा दी। इसमें करीब 50 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 27 को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आतंकी हमले के एंगल को खारिज किया है।
10 दिनों के कैंप में बिहार के विभिन्न जिलों के 36 बच्चे शामिल हुए थे। इसके बाद चुनी गई बिहार की टीम में 16 बच्चियों का चयन किया गया है। इनमें मुजफ्फरपुर की दो बच्चियां शामिल हैं।
नीरज चोपड़ा ने पोलैंड में ओरलेन जानुस कुसोसिन्स्की मेमोरियल प्रतियोगिता की पुरुष भाला फेंक स्पर्धा में 84.14 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ दूसरा स्थान हासिल किया।
यूपी के इस जिले का गोल्फ ग्राउंड जल्द ही अन्तरराष्ट्रीय पटल पर पहचान बनाने वाला है। यहां पहाड़ियां, तालाब, जंगल और नदी प्राकृतिक रूप से मौजूद हैं
दिव्यांग एथलीटों के लिए काम करने वाली युवा ट्रेनर राधिका ओझा को अहम सम्मान मिला है। उन्हें नेशनल स्पोर्ट्स एक्सिलेंस कम्यूनिटी ट्रेलब्लेजर अवॉर्ड 2025 से नवाजा गया है। ओझा ने कहा है कि यह सम्मान उन लोगों के लिए है जिन्हें अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है।
भारत के स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा 90 मीटर का आंकड़ा पार करने के बावजूद संतुष्ट नहीं हैं। नीरज की नजरें अब 90 मीटर से अधिक भाला फेंकने पर हैं। जानिए वर्ल्ड रिकॉर्ड किसके नाम है?