पार्टी नेताओं का कहना है कि सरकार से समन्वय के लिए पंचकूला में पार्टी का मुख्यालय होना सही रहेगा। यह बदलाव 6 अप्रैल से लागू होगा क्योंकि इसी दिन भाजपा का स्थापना दिवस है। प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा, ‘हम पार्टी का स्थापना दिवस नए कार्यालय पर मनाएंगे, जो पंचकूला में होगा।’
हरियाणा में सैनी सरकार ने ईद की छुट्टी की घोषणा को रद्द कर दिया है। इसे लेकर सदन में सवाल उठा। कांग्रेस विधायक आफताब अहमद ने कहा कि मुसलमानों का एक ही तो त्योहार है, जो देश भर में मनाया जाता है।
जुलाना (जींद) से कांग्रेस विधायक फोगाट ने फिलहाल इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में यह फैसला लिया गया।
वित्त विभाग का प्रभार भी संभालने वाले सैनी ने कहा कि बजट में 2025-26 के लिए 2,05,017.29 करोड़ रुपये के परिव्यय का अनुमान जताया गया है। यह राशि 2024-25 के संशोधित अनुमानों से 13.70 प्रतिशत अधिक है।
सैनी ने कहा कि हमने संकल्प पत्र में कुल 219 वादे किए थे, जिनमें से 19 पहले ही पूरे किए जा चुके हैं। गुरुग्राम में फूल मंडी स्थापित करने का भी ऐलान हुआ है। इसके अलावा हिसार एयरपोर्ट पर बागवानी उत्पादों के लिए एयर कार्गो फैसिलिटी भी बनाने का ऐलान हुआ है।
पंचकूला के जिलाध्यक्ष अजय मित्तल होंगे। इसके अलावा अनिल विज का गढ़ कहे जाने वाले अंबाला जिले में संगठन की कमान मंदीप राणा संभालेंगे। यमुनानगर से राजेश सपरा को चुना गया है। कुरुक्षेत्र से तेजेंद्र गोल्डी पार्टी की कमान संभालेंगे। कैथल में महिला नेतृत्व चुना गया है। यहां ज्योति सैनी जिलाध्यक्ष होंगी।
मानेसर नगर निगम में निर्दलीय मेयर प्रत्याशी डॉ. इंद्रजीत यादव विजयी रहे हैं। कांग्रेस का 10 में से किसी भी एक सीट पर खाता नहीं खुल सका है। इसके अलावा 21 नगर परिषदों के चुनाव में भी कांग्रेस को करारा झटका लगा है। सोनीपत, पानीपत, गुरुग्राम से लेकर फरीदाबाद तक में भाजपा को जोरदार जीत मिली है।
अम्बाला सदर चुनाव के लिए आयोजित भाजपा उम्मीदवारों के नामांकन कार्यक्रम में अनिल विज एक बार फिर विरोधियों पर जमकर बरसे। उन्होंने मंच से कहा, तूफानों से खेलता हूं, मैं खुद तूफान हूं, उनके खात्मे का पैगाम हूं।
भाजपा सूत्रों ने कहा कि उन्हें कारण बताओ नोटिस भेजकर इसलिए जवाब मांगा गया कि यदि उनके तेवर नरम पड़े तो ठीक है अन्यथा ऐक्शन लिया जाएगा। लेकिन 2 मार्च को हरियाणा में नगर निकाय के चुनाव हैं। ऐसे में सरकार और संगठन नहीं चाहता कि उससे पहले अनिल विज के खिलाफ कोई ऐक्शन लेने संभावनाएं कमजोर की जाएं।
हरियाणा के मंत्री अनिल विज के अपने तीखे तेवर बरकरार रखे हैं। सीएम नायब सिंह सैनी के खिलाफ बयानबाजी के बाद भाजपा से मिले नोटिस पर विज ने कहा- घर जाऊंगा, ठंडे पानी से नहाऊंगा, रोटी खाऊंगा और फिर जवाब लिखूंगा।