यूपी के सुलतानपुर में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां खेत की सिंचाई करने गए अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।
संभल में एक महिला को फेसबुक पर युवक से दोस्ती हो गई। दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई, लेकिन महिला को प्रेमी से शादी की बात करना भारी पड़ गया। इसके लिए महिला को अपनी जिंदगी से हाथ धोना पड़ गया।
यूपी के अलीगढ़ में देररात सनसनीखेज वारदात हुई। ऐलानिया धमकी के बाद मस्जिद से लौट रहे शिक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसका आरोप उन्हीं के भतीजे पर लगा है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर छानबीन कर रही है।
शाहजहांपुर जिले के जलालाबाद में युवक ने शुक्रवार शाम अपनी गर्भवती पत्नी के लिए एक पति हैवान बन गया। पति ने गला रेतकर पत्नी की हत्या कर दी। महिला का शव घर की दूसरी मंजिल पर मिला। पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी फरार है।
बरेली जिले में हत्या के मामले में सजा काट रहे एक व्यक्ति को इसलिए रिहा कर दिया गया क्योंकि जिस व्यक्ति की हत्या का उसपर आरोप था वह बिहार में जिंदा पाया गया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
यूपी के हापुड़ में सूटकेस में मिली युवती की लाश के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। युवती की हत्या उसके ही प्रेमी ने की थी। रात में युवती का फोन कई बार बिजी रहता था। प्रेमी को शक था कि युवती का किसी और से संबंध हो गया है।
पीलीभीत जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने भाई के साथ मिलकर पत्नी की बांके से काटकर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या का खुलासा करते हुए पति और उसके भाई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
मेरठ में सीआरपीएफ जवान की बेटी की दर्दनाक हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार मामला प्रेम-प्रसंग का है। इसी के चलते लड़की की हत्या की गई। पुलिस को परतापुर क्षेत्र स्थित बहादुरपुर गांव के रजवाहे में गुरुवार सुबह लड़की की लाश मिली।
बचने के लिए सुनीता कमरे में बंद हो गई। पिता, पति और देवर ने कमरे की खिड़की तोड़ दी। उसके बाद दरवाजा खोलकर अंदर पहुंचे। सुनीता ने बचने के लिए हाथ-पैर मारे। देवर और पति ने उसे बुरी तरह दबोच लिया। पति पवन ने पैर पकड़े थे, देवर जल सिंह ने हाथ पकड़े। पिता कोमल सिंह ने बेटी का गला घोंट दिया।
बरेली में जरी कारीगर के मुख्य हत्यारोपी को बारादरी पुलिस ने वारदात के 12 घंटे के अंदर ही मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान उसके पैर में गोली भी लगी है। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है।