Agra Mosque Rally Patriots Unite Against Pakistan Amid Tensions बोले आगरा, पाक के नापाक मंसूबे नहीं होने देंगे पूरे, Agra Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAgra NewsAgra Mosque Rally Patriots Unite Against Pakistan Amid Tensions

बोले आगरा, पाक के नापाक मंसूबे नहीं होने देंगे पूरे

Agra News - आगरा में जामा मस्जिद में शुक्रवार को नमाज के बाद हजारों नमाजियों ने 'हिंदुस्तान जिंदाबाद' के नारे लगाए। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ एकजुट होकर देशभक्ति का इजहार किया। इमाम इरफान उल्लाह खां ने आतंकवाद...

Newswrap हिन्दुस्तान, आगराMon, 12 May 2025 01:31 AM
share Share
Follow Us on
बोले आगरा, पाक के नापाक मंसूबे नहीं होने देंगे पूरे

आगरा। हम हिन्दुस्तानी है, पाकिस्तान को उसकी औकात दिखा देंगे....जब एक आवाज गूंजी तो हिन्दुस्तान जिंदबााद, हिन्दुतान जिंदाबाद की गूंज से परिसर का जर्रा-जर्रा देशभक्ति में रंगा नजर आया। शुक्रवार को जामा मस्जिद का माहौल कुछ यूं अलग अंदाज में दिखा। जामा मस्जिद का माहौल आज बदला- बदला था। यूं तो हर जुमे को नमाज होती है। लेकिन शुक्रवार कुछ अलग ही अंदाज में नमाजियों को देखा। नमाज के बाद नमाजी गले मिलकर घर के लिए जाते थे। पुलिस किसी को खड़ा नहीं होने देती। लेकिन इस बार जामा मस्जिद की फिजाओं में देशभक्ति के रंग दिख रहे थे। सफेद कुर्ते और टोपी में युवा, बुजुर्ग हर चेहरे पर देशभक्ति के भाव साफ दिख रहे थे।

हजारों की संख्या में नमाजी जब एक साथ बोले कि हम हिन्दुस्तानी है, पाकिस्तान को उसकी औकात दिखा देंगे। भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध के माहौल के बीच शाही जामा मस्जिद में एक अद्भुत दृश्य देखने को मिला। जुमे की नमाज के लिए हजारों नमाजी हाथों में तिरंगा लेकर मस्जिद पहुंचे और नमाज के दौरान भारत की जीत और देश में अमन-चैन की दुआ मांगी। शाही जामा मस्जिद में जुमे की नमाज के लिए 5 से 7 हजार नमाजी इकट्ठा हुए. ज्यादातर ने अपने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा थाम रखा था और ‘हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते हुए मस्जिद पहुंचे। नमाजियों ने एक स्वर में कहा कि 1965 में पाकिस्तान ने मुंह की खाई थी। 1971 में रात में बम गिराए थे। 89 वर्षीय हाजी वकील ने कहा कि ये भारत देश मेरा है। पाकिस्तानी बमवर्षक विमान मार्टिन बी-57 कैनबरा ने खेरिया एयरपोर्ट पर तीन दिसंबर की शाम बम गिराए थे। तब रात में हमें लगा कि ये आतिशबाजी है। लेकिन सुबह अखबारों के माध्यम से पता चला था कि पाकिस्तान ने बम गिराए थे। लेकिन आगरा वासियों ने इसके बावजूद हौंसला नहीं खोया था, बल्कि वो पाकिस्तान से आर-पार की लड़ाई चाहते थे। देश के लिए आज भी हौंसला उतना ही बुलंद हैं। पाकिस्तान के कायराने पन को धूल में मिटाने के लिए तैयार हैं। भारत का मुसलमान हमेशा वतन के साथ था और रहेगा। हमारी रगों में बहता खून हिंदुस्तान की मिट्टी से वफा का है। अगर देश को जरूरत पड़ी तो हम भी हथियार उठा लेंगे और पाकिस्तान को नेस्तनाबूद कर देंगे। आतंकवाद के खिलाफ भारत का हर नागरिक एक सिपाही है।इससे पूर्व नमाज के बाद शाही इमाम इरफान उल्लाह खां ने देश की सलामती और भारतीय सेना की विजय के लिए विशेष दुआ कराई। इस दौरान राष्ट्रीय एकता और भाईचारे का संदेश भी दिया गया। साथ ही हर घर पर तिरंगा फहराने का भी आह्वान किया गया। हम भारतीय सेना के साथ हैं नमाज के बाद मस्जिद परिसर में एकजुट हुए नमाजियों ने ‘हिन्दुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए और गुस्से में कहा कि पाकिस्तान बार-बार भारत की शांति भंग कर रहा है। बेकसूर लोगों की जान ले रहा है। हम हिन्दुस्तानी मुसलमान हैँ । अपने देश पर कुर्बान होना हमें आता है। चाहते हैं कि हमारी सेना पाकिस्तान को उसकी जमीन पर जाकर करारा जवाब दे। हम हिन्दुस्तानी है पाकिस्तान को उसकी औकात दिखा देंगे। हम हिन्दुस्तानी मुसलमान हैं पाकिस्तान को मिट्टी में मिला देंगे । कई मुस्लिम बच्चे भारतीय सेना में जाने की तैयारियों में जुटे हैं। बॉक्स- जुमे की नमाज अदा करने के बाद भारतीय सेना जिंदाबाद, जय जवान जय भारत नारे लगाते हुए आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता का संदेश दिया गया। नमाजियों ने कहा कि आज पूरा देश भारतीय सेना के साथ खड़ा है। सेना ने जिस साहस के साथ पाकिस्तान पर कार्रवाई की है वह बहुत ही अद्भुत पराक्रम है। पहले भी अपने देश के मान, सम्मान और सुरक्षा के लिए एकजुट थे। आज भी एकजुट ही रहेंगे। पहलगाम में 15 दिन पहले जिस तरह से आतंकियों ने निर्दोष पर्यटकों को धर्म के आधार पर मारा था, उसे लेकर मुस्लिम समाज में गुस्सा है। पहलगाम हमले का मुस्लिम संगठनों ने शुरु से विरोध किया है। आतंकवाद का खात्मा हो मांगी दुआ इमाम इरफान उल्लाह खां ने खुतबे में आतंकवाद का अंत और विश्व शांति के लिए दुआ मांगी गई। अल्लाह आतंकवाद को खत्म करे और दुनिया में शांति स्थापित करे। खुतबे में आतंकवाद को एक गंभीर समस्या के रूप में बताया गया। इमाम ने प्रार्थना की कि आतंकवाद के कारण होने वाले नुकसान से समाज को बचाया जाए और लोगों को शांति और सुरक्षा का एहसास हो।खुतबे में लोगों को आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होने देश को महफूज रखने के लिए दुश्मन को उसके अंदाज में जबाब देने की अपील की। साथ ही कहा गया कि आतंकवाद का खात्मा होना चाहिए। इसके लिए हम साथ -साथ हैं। पूरा विश्वास है कि भारतीय सेना ने अद्भुत साहस, पराक्रम दिखाकर पाकिस्तान को धूल चटा दी है। भारतीय सेना की सराहना करते हैं। आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता का संदेश दिया गया। नमाजियों ने कहा कि आज पूरा देश भारतीय सेना के साथ खड़ा है। हम हिन्दुस्तानी है, पाकिस्तान को औकात दिखा देंगे। सेना ने 71 में भी धूल चटाई थी। इस बार भी ऐसा ही होगा। पूरा हिन्दुस्तान सेना के साथ खड़ा है। हाजी वकील आंतक का कोई धर्म नहीं होता है। आतंक के खिलाफ हम सब एकजुट हैं। देश का परचम लहराएगा। हाजी अकील मासूमों पर गोलियां बरसायी गयी थी। ऐसा तो कोई धर्म नहीं सिखाता है। आतंक का खात्मा होना चाहिए। मोहम्मद शफीक देश का हर नागरिक पहलगाम में हुए हमले के बाद गमजदां था। सेना उसका पूरा हिसाब कर रही है। मोहम्मद फरीद मासूम देशवासियों के साथ की गयी नापाक हरकत का हिसाब होना चाहिए। सेना पर सभी को गर्व है। मोहम्मद हिमायूं कुरैशी दशकों से आंतक ने देशवासियों से बहुत कुछ छीन लिया है। अब आंतक को पूरी तरह नेस्तनाबूत करना चाहिए। हाजी सकील अहमद देश में हुए आंतकी हमले से बाद सभी में गुस्सा है। हर कोई गमजदां हैं। देश अब आंतक को स्वीकार नहीं करेगा। मेहताब कुरैशी पूरा देश सेना के साथ खड़ा है। हिन्दुस्तान का हर नागरिक अब आतंक का पूरी तरह से खात्मा चाहता है। मोहम्मद शरीफ कुरैशी पूरा देश आतंकवाद का दर्द झेल रहा है। दशकों से इसके चलते हजारों ने जान गवायी है। अब यह रुकना चाहिए। मोहम्मद सोहेल कुरेशी हर हिन्दुस्तानी सेना के साथ खड़ा है। देश के मासूम नागरिकों पर अब कोई हमला स्वीकार नहीं होना चाहिए। मोहम्मद सिंधी देश की तरह कोई भी आंख उठाएगा उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आतंकवाद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। अब्दुल वाहिद हमारी सेना देश पर हो रहे हर हमले का माकूल जवाब दे रही है। हिन्दुस्तान का हर बाशिंदा सेना के साथ खड़ा है। हाजी मल्लो पहलवान देश हर बार की तरह फिर जीतेगा। कोई भी ताकत हमारी एकजुटता से बड़ी नहीं है। हम सब साथ खड़े हैं। मोहम्मद दानिश पूरा देश एकजुट था और हमेशा रहा है। देश की धरती पर हुई हर नापाक हरकत का कड़ा जवाब दिया जा रहा है। मोहम्मद अरशद नापाक हमले का कड़ा जवाब दिया गया है। आतंकवाद को कोई धर्म नहीं होता है। उसे पूरी तरह से खत्म होना पड़ेगा। अदनान कुरैशी अब बहुत हो हो गया है। बार-बार इस तरह की नापाक हरकत होती रहेगी। यदि इस बार कड़ा जवाब नहीं दिया गया तो। मोहम्मद बशीर खान नमाज में अमन चैन की दुआं मांगी गयी। साथ ही आतंकवाद के खात्मे के लिए होने वाली हर कार्रवाई का समर्थन किया। मोहम्मद फरहान शेलू सेना की ओर से हर हमले का जवाब दिया जा रहा है। पूरा देश सेना के साथ है और कंधे से कंधा मिलकर खड़ा हुआ है। अकील उस्मानी

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।