Hindi NewsUttar-pradesh NewsAgra NewsElections Held for Maharaja Agrasen Seva Sadan for 2025-2026 Term
उमेश कंसल बने अग्रसेन सेवा सदन के अध्यक्ष
Agra News - महाराजा अग्रसेन सेवा सदन के 2025-2026 सत्र के चुनाव रविवार को हुए। इसमें उमेश कंसल को अध्यक्ष, अनिल कुमार अग्रवाल को उपाध्यक्ष प्रथम, और अन्य पदों पर निर्वाचित सदस्य शामिल हैं। निर्वाचन अधिकारी की...
Newswrap हिन्दुस्तान, आगराSun, 13 April 2025 09:05 PM

वाटर वर्क्स स्थित अग्रवन एवं कमला नगर स्थित अग्रसेन भवन का संचालन करने वाली संस्था महाराजा अग्रसेन सेवा सदन के सत्र 2025-2026 के चुनाव रविवार को हुए। इसमें उमेश कंसल अध्यक्ष, अनिल कुमार अग्रवाल उपाध्यक्ष प्रथम, अनूप अग्रवाल उपाध्यक्ष द्वितीय, अनुरंजन सिंघल महासचिव, मनीष गोयल कोषाध्यक्ष, आकाश अग्रवाल सह सचिव एवं आशीष अग्रवाल अंकेक्षक निर्वाचित हुए। इस दौरान टीएन अग्रवाल, जेपी अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, रूपकिशोर अग्रवाल, ओंकारनाथ गोयल की उपस्थिति रही। सुभाष अग्रवाल निर्वाचन अधिकारी की भूमिका में रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।